Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

दिल्ली में नई आबकारी नीति के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन,


नई दिल्ली, । वेस्ट पटेल नगर में बृहस्पतिवार को भाजपा ने प्रदर्शन किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार पर जमकर हमला बोला और नई आबकारी नीति का विरोध किया। आदेश गुप्ता ने कहा कि राजधानी दिल्ली में स्कूल-कालेज की जगह ठेके खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई शराब की नीति आने के बाद से दिल्ली में अपराध बढ़ गया है। चारों तरफ आपराधिक वारदातें हो रही हैं।

आदेश गुप्ता ने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि शराब माफिया के साथ गठजोड़ कर लिया गया है। और ड्राई डे की संख्या कम कर दी है। दिल्ली में अवैध तरीके से ठेके खोले गए हैं और महिलाएं भी इसका विरोध कर रही हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह नीति दिल्ली को बर्बाद करने वाली है और यह नीत केजरीवाल को निगम से वापस करेगी। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के साथ मिलकर कई ठेकों को सील किया और केजरीवाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।