Latest

RRB NTPC Result: एक करोड़ से अधिक उम्मीदवारों का इंतजार रेलवे भर्ती बोर्ड कल कर सकता है समाप्त,


नई दिल्ली, । रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) एनटीपीसी रिजल्ट 2021 को लेकर बड़ी खबर। आरआरबी द्वारा नॉन-टेक्निकल पापुलर कटेगरी (NTPC) भर्ती के पहले चरण यानि CBT 1 (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 1) के नतीजों की घोषणा कल यानि 15 जनवरी 2022 को की जा सकती है। बोर्ड द्वारा केंद्रीकृत रोजगार सूचना (सीईएन – 01/2019) के माध्यम से विज्ञापित 35 हजार से अधिक ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए सात चरणों में आयोजित की गयी एनटीपीसी परीक्षा के परिणाम 15 जनवरी तक घोषित किये जाने की जानकारी 5 दिसंबर 2021 को नोटिस जारी करते हुए दी गयी थी। बोर्ड के नोटिस के अनुसार, RRB NTPC CBT 1 परिणाम तैयार किया जा रहा है और इसे विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर 15 जनवरी 2022 तक कर दिया जाएगा।

कहां और कैसे देखें RRB NTPC रिजल्ट 2021?

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि RRB NTPC रिजल्ट 2021 देखने के लिए लिंक को सभी रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा। लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवारों को अपना RRB NTPC CBT 2021 रिजल्ट देखने अपने सम्बन्धित रीजन के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद एक्टिव सीईएन – 01/2019 भर्ती सेक्शन में एक्टिव किए जाने वाले RRB NTPC रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर उम्मीदवार अपना रिजल्ट सर्च कर पाएंगे। उम्मीदवारों को RRB NTPC रिजल्ट 2021 का प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

आरआरबी ने RRB NTPC CBT 1 रिजल्ट 2021 की घोषणा की तारीख के साथ ही साथ चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानि कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 2 (सीबीटी 2) के आयोजन की तिथियां भी घोषित की थी। बोर्ड के नोटिस के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 का आयोजन 14 से 18 फरवरी 2021 को किया जाएगा।