Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

Russia Ukraine War: रूस का डोनेट्स्क में ताबड़तोड़ हमला, 43 धार्मिक इमारतों को किया नष्ट


कीव, । यूक्रेन के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि रूसी सैनिकों ने 24 फरवरी को युद्ध होने के बाद से डोनेट्स्क में 43 धार्मिक इमारतों को नष्ट कर दिया है। इसमें से अधिकांश इमारतें मास्को पितृसत्ता के यूक्रेनी रूढ़िवादी चर्च से संबंधित हैं। उक्रेइंस्का प्रावदा ने बताया कि रविवार को एक सोशल मीडिया बयान में डोनेट्स्क ओब्लास्ट सैन्य प्रशासन के प्रमुख पावलो किरिलेंको ने कहा, ‘कल स्वियातोहिर्स्क लावरा (मठ) का आल-होली स्केट (आश्रय) गोलाबारी के परिणामस्वरूप जल गया। लेकिन यह पहली धार्मिक इमारत नहीं है जिसे रूसियों ने नष्ट कर दिया है।’

 

उन्होंने कहा कि स्वियातोहिर्स्क लावरा (Sviatohirsk Lavra) में ही तीन विरासत स्मारक हैं, रूसियों ने ऐतिहासिक और स्थापत्य संग्रहालय को नुकसान पहुंचाया और चर्च, दो आश्रम और दो सेल भवनों को नष्ट कर दिया, जिससे चार भिक्षुओं की मौत हो गई।