Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

Russia Ukraine War: रूस से मुकाबले को जेलेंस्‍की ने दक्षिण कोरिया से मांगे हथियार


कीव (एएफपी/यानहाप)। यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की ने एक वीडियो मैसेज में कहा है कि मारियुपोल में हुए रूस के हमलों में हजारों लोगों की मौत हुई है। उन्‍होंने ये बात दक्षिण कोरिया की संसद को वर्चुअल तौर पर दिए अपने संबोधन के दौरान कही है। उन्‍होंने इस दौरान कहा कि उन्‍हें सैन्‍य मदद की जरूरत है। आपको बता दें कि यूक्रेन और रूस की जंग को दूसरा माह चल रहा है। इस दौरान यूक्रेन के करीब 40 लाख से अधिक लोगों को पड़ोसी देशों में शरण लेनी पड़ी है।

मारियुपोल हुआ तबाह 

अपने वर्चुअल संबोधन में जेलेंस्‍की ने कहा है कि रूस के हमले में यूक्रेन का शहर मारियुपोल तबाह हो चुका है। इन हमलों में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी रूस हमले बंद नहीं कर रहा है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि रूस मारियुपोल को एक उदाहरण बनाना चाहता है। जेलेंस्‍की ने कहा कि उन्‍हें इस बात की कोई उम्‍मीद नहीं है कि रूस हमले बंद करेगा। उनके मुताबिक रूस ने रूस ने हमले रोकने से साफ इनकार कर दिया है। उन्‍होंने ये भी कहा कि रूस जबरदस्‍ती कर रहा है।