Latest News करियर राष्ट्रीय

Sarkari Naukri : यूपी, पंजाब, राजस्थान में होने वाली है शिक्षकों के पदों पर बंपर भर्ती,


यूपी, पंजाब, राजस्थान में होने वाली है शिक्षकों के पदों पर बंपर भर्ती होने वाली है। अगर आप टीचिंग फील्ड में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद जरूरी हो सकती है। देश के विभिन्न राज्यों में इस वक्त शिक्षक के पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इनमें, राजस्थान, नालंदा, अरुणाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, सहित अन्य राज्य शामिल हैं। इन सभी राज्यों में सरकरी शिक्षक के कुल 59 हजार से ज्यादा पदों पर नियुक्ति निकली है।

इंटेलीजेंस ब्यूरों में 150 असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलीजेंस ऑफिसर (एसीआइओ) की भर्ती के लिए अधिसूचना 16 अप्रैल 2022 को जारी की जाएगी। राजस्थान वीडीओ प्रीलिम्स परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके हैं। rsmssb.rajasthan.gov.in पर राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं।मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा हायर सेकेंड्री कक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा इस माह के आखिरी सप्ताह के दौरान की जा सकती है। उत्तर प्रदेश में ग्राम विकास अधिकारी के 2 हजार के अधिक पदों पर भर्ती जल्द ही निकाली जा सकती है। इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा किया जाएगा। वहीं, देश भर के केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज समाप्त हो जाएगी। दूसरी तरफ, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा टर्म 2 परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। हालांकि, स्टूडेंट्स प्रवेश पत्र अपने सम्बन्धित स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे।

 

 

  • 12:28 PM, 2022-04-13T12:28:45

    यूपी, पंजाब, राजस्थान में शिक्षकों के पदों पर होने वाली है भर्ती

     

    यूपी, राजस्थान, नालंदा, अरुणाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, सहित अन्य राज्यों मे शिक्षकों के पदों पर भर्ती होने वाली है।  

     

  • 12:25 PM, 2022-04-13T12:28:45

    IB Recruitment 2022: आइबी ऑफिसर बनने का मौका, 150 पदों के लिए आवेदन 7 मई तक

     

    भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत इंटेलीजेंस ब्यूरो में ग्रेड 2 / टेक्निकल में 150 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना 16 अप्रैल 2022 को जारी की जाएगी और इसी के साथ आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। आवेदन 7 मई तक किए जा सकेंगे। पूरी खबर इस लिंक से देखें।

     

  • 11:59 AM, 2022-04-13T12:28:45

    Intelligence Bureau Recruitment 2022: 150 पदों के लिए अधिसूचना इस तारीख को

     

    इंटेलीजेंस ब्यूरो द्वारा 150 असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलीजेंस ऑफिसर (ACIO) के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन आधिकारिक तौर पर 16 अप्रैल 2022 को जारी किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

     

  • 11:24 AM, 2022-04-13T12:28:45

    : राजस्थान वीडीओ प्रीलिम्स परीक्षा परिणाम पर बड़ी खबर

     

    राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड किए गए हैं। पूरी खबर के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक। 

     

  • 11:16 AM, 2022-04-13T12:28:45

    MPBSE 12th Result 2022: मध्य प्रदेश 12वीं के नतीजे इसी माह में

     

    मध्य प्रदेश कक्षा 12 की परीक्षाओं के परिणाम इसी माह में आखिरी सप्ताह के दौरान घोषित किए जा सकते हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स नतीजों के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें।