News TOP STORIES नयी दिल्ली मनोरंजन महाराष्ट्र राष्ट्रीय

Satish Kaushik Death: पूरी हो गई पोस्टामार्टम की प्रकिया, दोपहर 3 बजे एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया जाएगा पार्थिव शरीर


सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे…। उनके दोस्त और को-एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट कर उनके निधन की खबर दी। सतीश कौशिक का एनसीआर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनका शव फिलहाल गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में है और पोस्टमार्टम के बाद मुंबई लाया जाएगा। अशोक पंडित ने बताया कि सतीश कौशिक अपने दोस्तों के साथ होली मनाने दिल्ली आए थे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ी। कंगना रनोट, अजय देवगन, रिचा चड्ढा, रितेश देशमुख सहित अन्य कलाकारों ने ट्वीट कर सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी।

  • 01:13 PM, 09 Mar 2023

    दोपहर 3 बजे एयर एंबुलेंस के जरिए मुंबई रवाना होगा सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर

    दोपहर 3 बजे एयर एंबुलेंस के जरिए सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर को मुंबई पहुंचाया जाएगा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और

  • 01:10 PM, 09 Mar 2023

    नीना गुप्ता और अनुपम खेर के छलके आंसू

    नीना गुप्ता और अनुपम खेर को अभी तक यकीन नहीं हो पाया कि उनका प्यारा दोस्त अब इस दुनिया में नहीं है। मीडिया से बात करते हुए ये अपने आंसू संभाल नहीं पाए और उन्होंने बताया कि इस खबर से गहरा सदमा पहुंचा है।

  •  

    दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से बाहर ले आए पार्थिव शरीर

    अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से आया जा रहा है।

  • 12:49 PM, 09 Mar 2023

    दिल्ली पुलिस कर रही जांच

    सतीश कौशिक की मौत के मामल में दिल्ली पुलिस सीआरपीसी की धारा 174 के तहत नियमित कार्यवाही कर रही है। उद्देश्य यह पता लगाना है कि क्या मौत रहस्यमय परिस्थितियों में हुई या व्यक्ति अप्राकृतिक कारणों से मर गया

  • 12:34 PM, 09 Mar 2023

    पूरी हुई पोस्टमार्टम की प्रक्रिया

    दिल्ली में सतीश कौशिक की पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब उनके पार्थिव शरीर को मुंबई ला जाने की तैयारी चल रही है।

  • 12:14 PM, 09 Mar 2023

    जावेद अख्तर और राज बब्बर पहुंचे सतीश कौशिक के घर

    जावेद अख्तर और राज बब्बर पहुंचे सतीश कौशिक के घर

  • 11:29 AM, 09 Mar 2023

    कपिल शर्मा ने जताया शोक

    आज हम सब के प्रिय श्री सतीश कौशिक जी इस दुनिया को अलविदा कह गए, विश्वास नहीं हो रहा, हम बहुत जल्दी मिलने वाले थे और वो कुछ सुनाना चाहते थे, पता नहीं था कि वो मुलाकात कभी नहीं होगी, सब को मोहब्बत करने वाला और खुशियां बांटने वाला इंसान अब हमारे बीच नहीं रहा…

  • 11:28 AM, 09 Mar 2023

    काश हम उन्हें जिंदगी दे पाते…

    सतीश कौशिक की भतीजी ने कहा- काश मैं उसमें उन्हें फिर से जिंदगी दे पाती। वो अपने भाई-बहनों से छोटे थे, उनकी एक बड़ी बहन और भाई है। वो अब कैसे जिएंगे? उन्होंने असल जिंदगी में लोगों के दिलों में अपने लिए जगह बनाई। अच्छे लोगों को भगवान जल्दी छीन लेते हैं।

  • 11:22 AM, 09 Mar 2023

    सतीश कौशिक के घर पहुंचे अनुपम खेर और अशोक पंडित

    फिल्म मेकर अशोक पंडित और अभिनेता अनुपम खेर सतीश कौशिक के मुंबई स्थित आवास पर पहुंच चुके हैं।

  • 10:26 AM, 09 Mar 2023

    Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन

    कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा- इस भयानक खबर के साथ जागी हूं, वह मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे, एक बहुत ही सफल अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक जी व्यक्तिगत रूप से भी बहुत दयालु और सच्चे इंसान थे, मुझे उन्हें इमरजेंसी में निर्देशित करना बहुत पसंद था। उनकी कमी खलेगी, ओम शांति

  • 10:25 AM, 09 Mar 2023

    Satish Kaushik: दोस्तों के साथ होली के खुमार में डूबे थे सतीश कौशिक

    सतीश कौशिक ने 7 मार्च यानी मंगलवार की देर रात को अपना आखिरी ट्वीट किया था। इस ट्वीट में सतीश होली के रंग और मस्ती में डूबे नजर आए थे। उन्होंने एक नहीं, बल्कि चार तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में सतीश के साथ ऋचा चड्ढा, अली फजल, जावेद अख्तर और महिमा चौधरी संग नजर आ रही हैं।

  • 10:22 AM, 09 Mar 2023

    दिल्ली में आज होगा सतीश कौशिक का पोस्टमार्टम

    दिल्ली में आज होगा पोस्टमार्टम