Latest News धर्म/आध्यात्म साप्ताहिक

Sawan के पहले सोमवार पर शिव शंकर को चढ़ाएं ये चीजें,


  • नई दिल्ली। आज सावन का पहला सोमवार है और आज के दिन भगवान शंकर की खास पूजा की जाती है। भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। पूजा करते समय खास ध्यान रखें क्योंकि जो चीजें भोलेनाथ को पसंद नहीं होती है वो गलती आप ना चढ़ाएं शिव नाराज हो सकते हैं इसलिए जाने कि भोलेनाथ को क्या पसंद है और क्या नहीं-

ये चढ़ाए

दूध- भगवान शंकर को दूध अतिप्रिय होता है। सावन के पावन माह में भगवान शंकर का दूध से अभिषेक जरूर करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को दूध अर्पित करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

गंगा जल- भगवान शंकर को गंगा जल भी प्रिय होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगा नदी में शिव का वास होता है। सावन के पावन माह में गंगा जल से शिव का अभिषेक जरूर करें।

ये चीजें है अतिप्रिय- धतूरा, बेलपत्र, भांग, इत्र, चंदन, केसर, अक्षत, शक्कर, गंगाजल, शहद, दही, घी, गन्ने का रस और फूल भगवान शंकर को प्रिय हैं। भोलेनाथ की पूजा में इन चीजों का इस्तेमाल जरूर करें। आक का फूल या सफेद रंग के फूल अतिप्रिय होते हैं। भगवान शंकर की पूजा में सफेद रंग का फूल या आक का फूल जरूर शामिल करें।

ये ना चढ़ाएं

•भगवान शंकर को शंख से जल अर्पित नहीं किया जाता है।

•भगवान शंकर को केवड़े और केतकी का पुष्प अर्पित नहीं करना चाहिए।

•भगवान शंकर की पूजा में तुलसी दल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। भोलेनाथ को तुलसी दल नहीं चढ़ाया जाता है।

•भगवान शंकर की पूजा में हल्दी का इस्तेमाल भी नहीं किया जाता है।

•भगवान शंकर को नारियल पानी भी नहीं चढ़ाया जाता है।