News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राजस्थान राष्ट्रीय

SCO Summit Live: पीएम मोदी ने तुर्कीये के राष्ट्रपति से की मुलाकात, थोड़ी देर में पुतिन से होगी द्विपक्षीय बैठक


समरकंद, पीएम मोदी ने आज शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन को हिन्दी में संबोधित किया। पीएम ने अपने संबोधन में सभी एससीओ देशों में बेहतर ट्रांसिट तालमेल का मुद्दा उठाया। उन्होंने भारत को बेहतर व्यापार क्षेत्र बनाने का संकल्प भी दोहराया।पीएम ने कहा कि भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और जल्द ही देश को विनिर्माण केंद्र में बदला जाएगा। पीएम मोदी इस बैठक के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे, जिसपर सभी की निगाहें टिकी होंगी। पीएम इसी के साथ ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, उज्बेक राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव से भी द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

दूसरी ओर आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा एक दिन के ब्रेक के बाद फिर से केरल के कोल्लम से शुरू हो गई है। राहुल गांधी आज भी यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं।

Hindi Breaking News Live Updates;

 

  • 04:17 PM, 16 Sep 2022

    तुर्कीये के राष्ट्रपति से पीएम मोदी ने की बैठक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एससीओ शिखर सम्मेलन की बैठक के बाद तुर्कीये के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

  • 04:07 PM, 16 Sep 2022

    दिल्ली शराब नीति घोटाले के सिलसिले में आंध्र में छापे

    ईडी ने कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले के सिलसिले में आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में एक कार्यालय परिसर में छापा मारा है। ईडी ने इस मामले में कई जगह छापेमारी की है।

  • 03:42 PM, 16 Sep 2022

    राजनाथ सिंह ने कृष्णम राजू गारू के परिवारजनों से की मुलाकात

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज हैदराबाद में तेलुगु अभिनेता और पूर्व रक्षा राज्य मंत्री स्वर्गीय कृष्णम राजू गारू के परिवारजनों से मुलाकात की। तेलुगु अभिनेता प्रभास भी इस दौरान मौजूद रहे।

  • 03:16 PM, 16 Sep 2022

    गिरीराज सिंह का नीतीश सरकार पर हमला

    केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने बिहार की नीतीश सरकार पर आज जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय की घटना में 10 लोगों पर ही गोलियां नहीं चलाई गई बल्कि इस घटना ने सरकार के चेहरे को बेनकाब कर दिया है।

  • 03:03 PM, 16 Sep 2022

    कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में होंगे शामिल, पार्टी का भी होगा विलय

    पंजाब के पूर्व सीएम और पूर्व कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भाजपा में होंगे। पीएलसी के प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलियावाल के अनुसार उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) का भी भाजपा में विलय होने की संभावना है।

  • 02:52 PM, 16 Sep 2022

    महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश से हालात बदतर

    महाराष्ट्र के पुणे में खड़कवासला बांध से 22,880 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद मुला मुथा नदी का जलस्तर में भारी बढ़ौतरी हुई है। लगातार बारिश के कारण बाबा भिड़े ब्रिज भी जलमग्न हो गया है।

  • 02:40 PM, 16 Sep 2022

    भारत में अगले एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति ने दी बधाई

    समरकंद में आयोजित शंघाई शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अगले शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत को बधाई दी है। चीनी राष्ट्रपति कहा कि हम अगले साल भारत का समर्थन करेंगे।

  • 02:29 PM, 16 Sep 2022

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर त्रिपुरा सरकार चलाएगी जागरुकता अभियान

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर त्रिपुरा सरकार केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में त्रिपुरा के लोगों को बताएगी। सीएम माणिक साह ने कहा कि लोगों को जागरुक करने के लिए 17 सितंबर को आधिकारिक तौर पर हर घर सुशासन योजना शुरू की जाएगी।

  • 02:11 PM, 16 Sep 2022

    एससीओ देशों के बीच पारंपरिक दवाओं को प्रोत्साहित करने की जरूरत: पीएम मोदी

    उज्बेकिस्तान के समरकंद में एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम एससीओ ( SCO) देशों के बीच पारंपरिक दवाओं को प्रोत्साहित करना चाहते हैं।

  • 02:08 PM, 16 Sep 2022

    अगले साल SCO की मेजबानी करेगा भारत, चीनी राष्ट्रपति ने दी बधाई

    चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अगले साल शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत को बधाई दी। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा, हम अगले साल भारत के राष्ट्रपति पद के लिए भारत का समर्थन करेंगे।

  • 01:30 PM, 16 Sep 2022

    जन-केंद्रित विकास माडल पर ध्यानः पीएम मोदी

    उज्बेकिस्तान के समरकंद में एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम जन-केंद्रित विकास माडल पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम हर क्षेत्र में नवाचार का समर्थन कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि आज हमारे देश में 70,000 से अधिक स्टार्ट-अप और 100 से अधिक यूनिकॉर्न हैं।

  • 01:18 PM, 16 Sep 2022

    एससीओ समिट में बोले पीएम मोदी- भारत को एक विनिर्माण केंद्र में बदलेंगे

    एससीओ समिट में बोले पीएम मोदी- भारत को एक विनिर्माण केंद्र में बदलेंगे

    एससीओ सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा कि सभी सहयोगी देशों को साथ मिलकर ट्रांसिट सुविधाओं पर काम करना होगा। उन्होंने इसी के साथ कहा कि बेहतर ट्रांसिट सुविधा होने पर सभी देशों को फायदा होगा। पीएम ने कहा कि COVID और यूक्रेन संकट के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में कई व्यवधान उत्पन्न हुए, इसलिए हम भारत को एक विनिर्माण केंद्र में बदलना चाहते हैं।

  • 01:09 PM, 16 Sep 2022

    एससीओ शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं ने ली ग्रुप फोटो

    एससीओ शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं ने ली ग्रुप फोटो

    उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एससीओ और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख नेताओं ने एक ग्रुप फोटो ली।

  • 12:54 PM, 16 Sep 2022

    चीनी ऋण ऐप मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई

    प्रवर्तन निदेशालय ने चीनी ऋण ऐप मामले में हाल ही में छापेमारी के बाद विभिन्न बैंक खातों और ईजीबज, रेजरपे, कैशफ्री और पेटीएम के वर्चुअल खातों में रखे 46.67 करोड़ रुपये का पता लगाया है। एजेंसी ने इन खातों को फ्रीज कर दिया है।

  • 12:44 PM, 16 Sep 2022

    सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड में 2 और गिरफ्तार

    सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग के 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

  • 12:24 PM, 16 Sep 2022

    दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से पूछताछ करने तिहार जेल पहुंची ईडी

    दिल्ली में किथत शराब घोटाले की जांच अब तेज हो गई है। आज ईडी तिहार जेल में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से पूछताछ के लिए पहुंची है।