Latest News मनोरंजन राष्ट्रीय

Seattle Critics Award: राजामौली की RRR ने फिर गाढ़े झंडे,


नई दिल्ली, : साउथ के जाने माने डायरेक्टर और ‘बाहुबली’ फेम एसएस राजामौली एक बार फिर से अपनी धमाकेदार फिल्म ‘आरआरआर’ को लेकर चर्चा में हैं। जूनियर एनटीआर और रामचरण की इस फिल्म के ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग के लिए सर्वश्रेष्ठ गाना श्रेणी में गोल्डन ग्लोब जीतने के बाद फिल्म ने एक नहीं बल्कि दो क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड जीते हैं। वहीं, अब ‘आरआरआर’ को सिएटल क्रिटिक्स अवार्ड 2023 में जीत दर्ज कराई।  

‘आरआरआर’ को मिला एक और पुरस्कार

‘आरआरआर’ के ‘नाटू नाटू’ को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में बेस्ट गाने का अवॉर्ड मिलने के बाद अब इस फिल्म ने एक और जीत हासिल की है। बता दें कि ‘आरआरआर’ ने अपनी बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी और अद्भुत एक्शन सीन के लिए सिएटल क्रिटिक्स अवॉर्ड्स 2023 में सर्वश्रेष्ठ एक्शन कोरियोग्राफी का पुरस्कार जीता। ऐसे में अब एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी ‘आरआरआर’ के ऑस्कर 2023 में नामांकन हासिल करने की संभावना और भी बढ़ा दी है।

jagran

स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर केंद्रित है RRR

आपको बता दें कि ‘आरआरआर’ में प्रेम रक्षित और दिनेश कृष्णन ने स्टंट की कोरियोग्राफी की है। वहीं, विक्की अरोड़ा, इवान कोस्टाडिनोव, निक पॉवेल और रायचो वासिलेव जूनियर एनटीआर और रामचरण की फिल्म के लिए स्टेट कोऑर्डिनेटर थे। फिल्म में जूनियर एनटीआर और रामचरण ने लीड रोल प्ले किया है। इसकी कहानी दो वास्तविक जीवन के भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और काल्पनिक दोस्ती पर केंद्रित है। फिल्म में अजय देवगन, आलिया भट्ट, श्रिया सरन, समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

एम.एम कीरावानी ने दिया ‘नाटू नाटू’ का म्यूजिक

आपको बता दें कि दुनियाभर से लोगों को अपनी ताल पर थिरकने के लिए मजबूर करने वाले गाने ‘नाटू नाटू’ का म्यूजिक एम.एम कीरावानी ने दिया है। वहीं, इस गाने को सिंगर राहुल सिप्लीगंज ने आवाज दी है। ‘आरआरआर’ ने बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता के झंडे गाड़े हैं। मूवी ने कलेक्शन की बात करें, तो 550 करोड़ के बजट पर बनी ‘आरआरआर’ ने 1000 करोड़ के पार का बिजनेस किया है। साथ ही ये फिल्म दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म बन गई है।