News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

TDP नेता एन चंद्रबाबू नायडू की जनसभा के दौरान तीन लोगों की मौत, कई घायल


गुंटूर। आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की रैली में भगदड़ मचने से तीन लोगों की मौत हो गई। चार दिनों के अंदर यह दूसरा मौका है जब नायडू के कार्यक्रमों में लोगों की जान गई है। बुधवार को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में पूर्व मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें एक महिला भी थी। नायडू ने तुरंत बैठक रद कर दी और अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों को 24 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की। 

 

उन्होंने कहा था, “यह एक दुखद घटना है। मुझे इसका बहुत अफसोस हो रहा है।” हालाँकि, सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस द्वारा उनकी कड़ी आलोचना की गई थी। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने मौतों के लिए तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख को दोषी ठहराया, कहा कि उनका “प्रचार उन्माद” त्रासदी का कारण बना, और तत्काल और सार्वजनिक माफी की मांग की।

वही इस घटना पर आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने दुख व्यक्त किया।

उन्होंने अधिकारियों को घायलों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए है।