Latest News खेल

Tokyo Olympics Day-5:महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन क्वार्टर फाइनल में पहुंची


  • टोक्यो ओलंपिक का आज पांचवां दिन है। पहले चार दिन में भारत के नाम अभी तक एक मेडल रहा है, जो पहले दिन वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने जीता था। पांचवें दिन भारतीय मेंस हॉकी टीम ने स्पेन रे खिलाफ 3-0 से शानदार जीत दर्ज की। इस तरह से भारत ने क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। मेंस हॉकी टीम को पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-7 से हार झेलनी पड़ी थी। शूटिंग में सौरभ चौधरी और मनु भाकर की जोड़ी ने निराश किया। टेबल टेनिस में शरत कमल का सफर तीसरे राउंड में हार के बाद समाप्त हो गया। उन्हें चीन के मा लांग ने हराया।

11:55 PM: सेलिंग में भारत के विष्णु सरवनन को पर्सन डिंघी – लेसर 5 में 22 वें स्थान पर रहे।

11:45 PM: सेलिंग में भारत के विष्णु सरवनन को पर्सन डिंघी – लेसर 4 में 23 वें स्थान पर रहे।

11:17 PM:भारत की महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने जर्मनी की एपेट्ज नेदिन को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने स्पिल्ट फैसले से ये मुकाबला जीता।

11:15 PM: भारत की महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन पहला राउंड जीत गई हैं। उन्होंने स्पिल्ट फैसले से पहला राउंड जीता।

10:47 PM: भारत की महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन का मुकाबला जर्मनी की एपेट्ज नेदिन से होगा। वो 69 किग्रा भार वर्ग में खेलेंगी।

69 किग्रा भार में अपना मुकाबला

10:15 PM: मेंस डबल्स बैडमिंटन में अपने तीसरे ग्रुप मुकाबले में भारतीय जोड़ी साईराज रेंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी 21-17, 21-19 से जीत गई है। उन्होंने ब्रिटेन के बेन लेन और सीन वेंडी की जोड़ी को सीधे सेटों में हराया।

9:55 PM: : मेंस डबल्स बैडमिंटन में अपने तीसरे ग्रुप मुकाबले में भारतीय जोड़ी साईराज रेंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी ग्रेट ने ब्रिटेन के बेन लेन और सीन वेंडी के खिलाफ पहला सेट जीत लिया है। उन्होंने पहला सेट 21-17 से जीता।

9:50 PM: भारत के शरत कमल टेबल टेनिस के तीसरे राउंड में चीन के मा लांग से हारने के बाद टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए हैं। उन्होंने के मा लांग को कड़ी चुनौती दी। लेकिन मा लांग ने उन्हें 7-11, 11-8, 11-13, 4-11, 4-11 से हराया।

9:44 PM: मेंस डबल्स बैडमिंटन में अपने तीसरे ग्रुप मुकाबले में भारतीय जोड़ी साईराज रेंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी ग्रेट ब्रिटेन के बेन लेन और सीन वेंडी को कड़ी टक्कर दे रखी है। पहले गेम में भारत 10-11 से पीछे चल रहा है।

9:35 PM: भारत के शरत कमल तीसरा सेट हार गए हैं। उन्हें चीन के मा लांग ने 13-11 से हराया। शरत कमल ने इस सेट में भी लांग को जबरदस्त चुनौती दी।

9:25 PM: भारत के शरत कमल ने दूसरा सेट जीत लिया है। शरत कमल और चीन के मा लांग के बीच तीसरा राउंड खेला जा रहा है।

9:15 PM: भारत के शरत कमल पहला सेट हार गए हैं लेकिन उन्होंने चीन के मा लांग को पहले सेट में अच्छी-खासी चुनौती पेश की।

9:05 PM: टेबल टेनिस में भारत के शरत कमल और चीन के मा लांग के बीच मैच शुरू हो गया है। शरत कमल कमल को लांग के खिलाफ चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

8:50 PM: बैडमिंटन में साईराज रेंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी के मैच शुरू होने में देरी हो रही है क्योंकि क्योंकि चीनी ताइपे और इंडोनेशिया के बीच कोर्ट 1 में मैच चल रहा है।

8:20 PM: टेबल टेनिस में थोड़ी देर में शरत कमल तीसरे राउंड में चीन के मा लांग से भिड़ेंगे। वहीं बैडमिंटन में भारत के सात्विक साईराज रेंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी मेन्स डबल्स ग्रुप मैच में ग्रेट ब्रिटेन के बेन लेन और सीन वेंडी से भिड़ेंगे

8:10 PM: इस जीत के साथ ही भारत पूल ए में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया पूल ए में 9 प्वॉइंट के साथ टॉप पर है।

8:05 AM: रुपिंदर पाल के दो गोल और सिमरनजीत के एक गोल के दम पर भारत ने स्पेन को 3-0 से हराया।

7:52 AM: रुपिंदर पाल 51वें मिनट में एक और गोल करके भारत को 3-0 की बढ़त दिला दी है।

7:51 AM: तीसरे क्वार्टर तक खेल हो चुका है। भारत 2-0 की बढ़त कायम रखने में कामयाब रहा है। दोनों टीमों की ओर से लगातार हमले हो रहे हैं।

7:14 AM: भारत ने पहले क्वार्टर में ही 2-0 की बढ़त ले ली थी। दूसरे क्वार्टर का मैच जारी है। स्पेन ने दूसरे क्वार्टर में गोल की कोशिशें तेज कर दी हैं, लेकिन फिलहाल भारत बढ़त बनाए हुए है। हाफटाइम हो चुका है फिलहाल भारत 2-0 से आगे है।

6:52 AM: मेंस हॉकी में भारत ने स्पेन के खिलाफ 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत के लिए पहला गोल सिमरनजीत ने दागा और दूसरा गोल रुपिंदर पाल ने।

6:46 AM: सौरभ चौधरी और मनु भाकर की जोड़ी क्वालिफायर्स स्टेज-1 में टॉप पर रही, लेकिन क्वालिफायर्स स्टेज-2 में सातवें नंबर पर रहकर मेडल की दौड़ से बाहर हो गई। क्वालिफायर्स स्टेज-2 में मनु भाकर का स्कोर 186, जबकि सौरभ चौधरी का स्कोर 194 रहा। मनु भाकर लय में नजर नहीं आईं और इस तरह से भारत की मेडल की एक और उम्मीद टूट गई।

6:20 AM: मेंस हॉकी में पूल-ए में भारत का मुकाबला स्पेन से हो रहा है। भारत ने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था, जबकि दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-7 से हार का सामना करना पड़ा था।

5:58 AM: सौरभ चौधरी-मनु भाकर की जोड़ी मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन स्टेज-2 के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। अभिषेक और यशस्विनी की जोड़ी बाहर हो गई है।

5:58 AM: सौरभ चौधरी शानदार लय में नजर आ रहे हैं। तीनों सीरीज में उनका स्कोर क्रम से 98, 100 और 98 रहा। दूसरी सीरीज में उन्होंने परफेक्ट 100 हासिल किया। वहीं मनु भाकर के स्कोर तीनों सीरीज में क्रम से 97, 94 और 95 रहा।

5:49 AM: सौरभ चौधरी- मनु भाकर की शानदार शुरुआत पहली सीरीज में दोनों ने क्रम से 97, 98 स्कोर बनाया और टॉप पोजिशन हासिल की। अभिषेक वर्मा और यशस्विनी का प्रदर्शन अभी तक निराशाजनक रहा है।

5:33 AM: मिक्स्ड टीम शूटिंग क्वालिफायर्स शुरू हो गए हैं। सौरभ चौधरी- मनु भाकर और अभिषेक वर्मा-यशस्विनी सिंह की जोड़ियों पर भारतीय उम्मीदें टिकीं।

5:30 AM: शूटिंग के मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन राउंड में भारत की ओर से दो टीमें होंगी पहली- सौरभ चौधरी और मनु भाकर की और दूसरी अभिषेक और अश्विनी की।