News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Tripura Election : दोपहर एक बजे तक 51.35 फीसदी हुई वोटिंग


  1. अगरतला। त्रिपुरा में 60 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतदान शुरू हो गया है। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने पुखता बंदोबस्त कर रखे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच 3,337 मतदान केंद्रों पर आज सुबह सात बजे से मतदान होना शुरू हो गया है जो शाम चार बजे तक होगा। चुनाव में मुख्य रूप से भाजपा, आइपीएफटी गठबंधन, माकपा, कांग्रेस गठबंधन और पूर्वोत्तर राज्य के पूर्व शाही परिवार के वंशज द्वारा गठित एक क्षेत्रीय पार्टी टिपरा मोथा हैं। वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी।
  • 02:00 PM, 16 Feb 2023

    दोपहर एक बजे तक 51.35 फीसदी हुआ मतदान

    दोपहर एक बजे तक 51.35 फीसदी हुआ मतदान

    त्रिपुरा में दोपहर एक बजे तक  51.35 प्रतिशत मतदान हुआ है।

  • 01:57 PM, 16 Feb 2023

    धनपुर और मोहनपुर में सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा हिंसा हुई है- देब बर्मन

    टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देब बर्मन ने कहा- मुझे लगता है कि मतदान प्रतिशत 90% से अधिक होगा और त्रिपुरा के लोग हमें मौका देंगे। हमें पता चला है कि धनपुर और मोहनपुर में सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा हिंसा हुई है। हमने धनपुर और मोहनपुर में हिंसा और EVM में गड़बड़ी की शिकायत की है।

     

    01:43 PM, 16 Feb 2023

    90 प्रतिशत से ज्यादा होगा मतदान- टिपरा मोथा चीफ

    टिपरा मोथा चीफ प्रद्योत देबबर्मन ने बताया कि उनकी पार्टी ने धनपुर और मोहनपुर में हुई हिंसा और ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत की है। उनका मानना है कि मतदान 90 प्रतिशत से ज्यादा होगा और त्रिपुरा के लोग इस बार उनकी पार्टी को मौका देंगे।

  • 01:19 PM, 16 Feb 2023

    वोटर्स को मतदान करने से रोका जा रहा है: माणिक सरकार

    सीपीएम नेता और त्रिपुरा के पूर्व सीएम माणिक सरकार ने आरोप लगाया कि बीजेपी की ओर से असामाजिक तत्व लोगों को वोट डालने से रोक रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि लोग वोट डालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

  • 12:39 PM, 16 Feb 2023

    माणिक सरकार ने भाजपा पर मतदान के दौरान बदमाशी करने का लगाया आरोप

    त्रिपुरा विधानसभा में विपक्ष के नेता और CPI (M) नेता माणिक सरकार ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि हमें जानकारी मिल रही है कि कुछ जगह भाजपा के कुछ बदमाश मतदान के दौरान परेशानी पैदा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, जिससे मतदाता निडरता से अपना वोट न डाल सकें। कुछ जगह पर मतदाता सड़कों पर प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

     

  • 12:05 PM, 16 Feb 2023

    त्रिपुरा में सुबह 11 बजे तक 32.06 प्रतिशत मतदान

    त्रिपुरा में सुबह 11 बजे तक 32.06 प्रतिशत मतदान हुआ है।

    /

  • 11:39 AM, 16 Feb 2023

    बिप्लब देब ने कहा- भाजपा एक बार फिर बहुमत के साथ बनाएगी सरकार

    भाजपा के ब‍िप्‍लब कुमार देब ने कहा कि त्रिपुरा लंबे समय तक अंधेरे में रहा। आज युवा आशावान है, महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान है और बुजुर्ग भरोसा दिखाते हैं। यह गायब था। लोग आज अपने भविष्य के लिए फैसला ले रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में यहां भाजपा एक बार फिर बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

  • 11:27 AM, 16 Feb 2023

    कलाचेरा मतदान केंद्र के बाहर एक भाकपा समर्थक की हुई पिटाई

    दक्षिण त्रिपुरा के SP ने जानकारी देते हुए कहा कि के 36-शांतिरबाजार निर्वाचन क्षेत्र में कलाचेरा मतदान केंद्र के बाहर एक भाकपा समर्थक की पिटाई हो गई। उन्हें हमारे अधिकारियों द्वारा अस्पताल ले जाया गया है। शांतिबाजार थाने में स्वत: संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।  हम जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार करेंगे।

  • 10:52 AM, 16 Feb 2023

    Tripura Assembly Election 2023 पूर्व CM माणिक सरकार ने भी डाला वोट

    त्रिपुरा के विपक्ष नेता और पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने विधानसभा चुनाव में वोट डाला। पूर्व सीएम माणिक सरकार ने अगरतला में वोट डाला है।

     

  • 10:31 AM, 16 Feb 2023

    त्रिपुरा में सुबह 9 बजे तक मतदान के आंकड़े

    चुनाव आयोग द्वारा साझा किए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम त्रिपुरा में सुबह 9 बजे तक 14.56 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि धलाई में 13.62 प्रतिशत, गोमती में 12.99 प्रतिशत, खोवाई में 13.08 प्रतिशत, उत्तरी त्रिपुरा में 12.79 प्रतिशत, सिपाहीजाला में 13.61 प्रतिशत मतदान हुआ। उनाकोटि 13.34 प्रतिशत और दक्षिण त्रिपुरा 14.34 प्रतिशत।

  • 10:11 AM, 16 Feb 2023

    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने त्रिपुरा के लोगों से की वोट करने की अपील

    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू त्रिपुरा ने त्रिपुरा के सभी लोगों को विधानसभा चुनाव के लिए आज के मतदान के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सक्रिय भागीदारी के साथ हमारे सफल लोकतंत्र का जश्न मनाएं।

  • 10:02 AM, 16 Feb 2023

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का मतदाताओं से अपील- बिना डरे करें मतदान

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि त्रिपुरा के लोग बदलाव के लिए एकजुट हैं। सभी से विशेषकर युवाओं से अपील है कि बाहर निकलें और लोकतंत्र के उत्सव में भाग लें और शांति और प्रगति के लिए मतदान करें। बिना डरे मतदान करें।

  • 09:54 AM, 16 Feb 2023

    त्रिपुरा में सुबह 9 बजे तक 12.76 प्रतिशत मतदान

    त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में सुबह 9 बजे तक करीब 12.76 प्रतिशत मतदान हुआ है।

  • 09:24 AM, 16 Feb 2023

    टिपरा मोथा ने बढ़ाई BJP की टेंशन!

    त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। प्रदेश की सभी 60 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। त्रिपुरा में नई पार्टी टिपरा मोथा के चुनावी मैदान में उतरने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

  • 08:52 AM, 16 Feb 2023

    PM Modi की अपील

    पीएम मोदी ने त्रिपुरा के लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करने का आग्रह किया है। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मैं विशेष रूप से युवाओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करता हूं।

  • 08:35 AM, 16 Feb 2023

    त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अगरतला से डाला अपना वोट

    त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बोरडोवली विधानसभा क्षेत्र के महारानी तुलसीबती गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के बूथ नं. 16 में मतदान किया।

  • 08:24 AM, 16 Feb 2023

    अमित शाह ने त्रिपुरा के सभी नागरिकों से मतदान करने का किया आग्रह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को त्रिपुरा के सभी नागरिकों से मतदान करने का आग्रह किया है। गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ है और यह शाम चार बजे तक चलेगा।

  • 07:06 AM, 16 Feb 2023

    त्रिपुरा चुनाव में वोटिंग शुरू

    त्रिपुरा चुनाव में वोटिंग शुरू

    त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। 259 उम्मीदवारों का भाग्य आज ईवीएम में कैद हो जाएगा। इस बीच वोटिंग के लिए लंबी कतारें देखने को मिल रही है।

  • 06:22 AM, 16 Feb 2023

    Tripura Assembly Election 2023 पिछले चुनाव में भाजपा ने 36 सीटें जीत बनाई थी सरकार

    सत्तारूढ़ भाजपा ने 2018 के पिछले चुनाव में 36 सीटों पर जीत हासिल की थी। पार्टी ने 43.59 फीसदी वोट पाकर सरकार बनाई थी। वहीं सीपीआई (एम) ने 42.22 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 16 सीटें जीतीं थी तो आईपीएफटी ने आठ सीटें जीतीं और कांग्रेस खाता तक नहीं खोल सकी थी।

  • 06:19 AM, 16 Feb 2023

    Tripura Election 2023 सीएम माणिक साहा समेत कई दिग्गजों पर निगाहें

    राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बारडोवली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं, जबकि केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक भाजपा के टिकट पर धनपुर से चुनाव लड़ रही हैं। माकपा के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी सबरूम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह वाम-कांग्रेस गठबंधन का चेहरा हैं।

  • 06:00 AM, 16 Feb 2023

    Tripura Election 2023 राज्य में निषेधाज्ञा लागू

    राज्य भर में पहले ही निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है और यह 17 फरवरी की सुबह छह बजे तक लागू रहेगी। उपद्रवियों को राज्य में प्रवेश करने से रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं को भी सील कर दिया गया है।

  • 05:42 AM, 16 Feb 2023

    Tripura Election 2023 60 सीटें, 259 उम्मीदवार और 28 लाख वोटर

    त्रिपुरा में 60 सीटों वाली विधानसभा में आज 28 लाख से ज्यादा मतदाता वोटिंग करेंगे। चुनाव में 259 उम्मीदवारों की किसमत दांव पर लगेगी।

  • 05:17 AM, 16 Feb 2023

    Tripura Election 2023 त्रिपुरा में आज चुनाव, 7 बजे से वोटिंग

    त्रिपुरा में आज विधानसभा चुनाव होने हैं और 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी। चुनाव आयोग ने सुरक्षा के पुखता इंतजान किए हैं।