Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

UNGA ने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन को दिया आब्जर्वर का दर्जा, तिरुमूर्ति ने कहा- ऐतिहासिक निर्णय


संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) ने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आइएसए) को आब्जर्वर का दर्जा दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी राजदूत टी एस तिरुमूर्ति ने गुरुवार को ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। इसे ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए तिरुमूर्ति ने कहा कि आइएसए वैश्विक ऊर्जा वृद्धि और विकास को लाभ पहुंचाने के लिए साझेदारी के माध्यम से सकारात्मक वैश्विक जलवायु कार्रवाई का एक उदाहरण बन गया है।

तिरुमूर्ति ने अपने ट्वीट में कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन को आब्जर्वर का दर्जा देने का आज संयुक्त राष्ट्र महासभा ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। छह वर्षों में अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन वैश्विक ऊर्जा विकास और वृद्धि के लाभ के लिए साझेदारी के माध्यम से सकारात्मक वैश्विक जलवायु कार्रवाई का एक उदाहरण बन गया है। सभी सदस्य देशों को धन्यवाद।’