News TOP STORIES नयी दिल्ली बिजनेस राष्ट्रीय

Union Budget : बजट पेश होने के बाद क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता


नई दिल्ली, । वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2022-23 का बजट (Budget 2022) पेश किया। लगातार दूसरी बार उन्होंने पेपरलेस बजट किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 60 हजार युवाओं को नौकरी दी जाएगी। वहीं सालभर में पूरे देश में गरीबों के लिए 80 लाख घर बनाए जाएंगे। डिजिटल करेंसी को लेकर भी एलान हुआ। इस बीच उन्होंने कई चीजों पर कस्टम ड्यूटी, आयात शुल्क समेत अन्य  शुल्क बढ़ाए और घटाए जाने की बात कही। इससे बहुत से सामान सस्ते होंगे, तो वहीं कई चीजें सस्ती होंगी।

एमएसएमई सेक्टर को मदद मुहैया कराने के लिए स्टील स्क्रैप पर कस्टम ड्यूटी में छूट एक साल के लिए बढ़ाई गई है। कट और पालिश़्ड डायमंड के अलावा जेम्स एंड ज्वैलरी पर कस्टम ड्यूटी घटाकर पांच फीसदी कर दी गई है। घरेलू स्तर पर मैन्युफैक्टरिंग को बढ़ावा देने के लिए मोबाइल फोन, चार्जर ट्रांसफर आदि पर कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई है

 

क्या सस्ता हुआ

कपड़ा, चमड़े का सामान, मोबाइल फोन, चार्जर, हीरे के आभूषण, खेती के सामान सस्ते होंगे। इसके अलावा पालिस हीरे पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है। इसके अलावा विदेशी मशीनें और इलेक्ट्रानिक समान सस्ते होंगे।

क्या हुआ महंगा

कैपिटल गुड्स पर आयात शुल्क में छूट खत्म कर दिया गया है। इसपर 7.5 फीसदी आयात शुल्क लगा दिया गया है। वहीं इमिटेशन ज्वैलरी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है। इसका कारण आयात को कम करना है। विदेशी छाता भी महंगा होगा।आयातित सामान महंगे होंगे।