Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

UP : मायावती की लोकसभा की तैयारियां को लेकर बैठक लखनऊ BSP दफ्तर में लगा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा


लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल, शिक्षा, चिकित्सा, अपराध, बिजनेस, सोशल मीडिया पर वायरल टिप्पणियां, मानसून की जानकारी, रेलवे, यूपी के सभी जिलों की छोटी-बड़ी खबरें आपको इस ब्लॉग में मिलेंगी…

सभी को समान अवसर मिलें : वरुण गांधी

सांसद वरुण गांधी ने बुधवार को सुबह एक्स पर पोस्ट किया कि सभी को समान अवसर मिलें। बिना भेदभाव न्याय मिले और एक दूसरे के संघर्षों में हम साथ खड़े मिलें। यही एक मजबूत परिवार की निशानी है। सांसद ने आगे लिखा कि, पीलीभीत, मेरा परिवार है।

23 Aug 202312:57:50 PM

उन्नाव: दो बच्चे लापता, गंगा नदी में खोजबीन जारी

गंगा नदी के किनारे खेलने गए दो बच्चे लापता हो गए। उनकी खोजबीन गोताखोर कर रहे हैं। अबतक बच्चों का कुछ पता नहीं चल सका है। गंगाघाट क्षेत्र के इंदिरानगर निवासी 11 वर्षीय अयान पुत्र शकील व 12 वर्षीय तज्जु पुत्र अच्छे मंगलवार शाम को घर से खेलने की बात कहकर गंगा नदी के किनारे गए थे। जब दोनों देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो उनके स्वजन ने रात साढ़े दस बजे पुलिस को सूचना। रातभर काफी खोजबीन के बाद भी दोनों बच्चों का पता नहीं चल सका। बिंदानगर चौकी इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि दोनों बच्चों के नदी में गहरे पानी में भी जाने की आशंका के चलते गोताखोरों की मदद से उनकी खोजबीन करवाई जा रही है।

23 Aug 202312:02:36 PM

Meerut News: अंकों के अद्भुत संयोग में मनाया जा रहा 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक

मेरठ : वर्ष 2023 में आज 23 अगस्त को जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जैन मंदिरों में भगवान पार्श्वनाथ को 23 किलो के निर्वाण लाडू चढ़ाए गए। इससे पहले मंदिर जी में शांतिधारा व अभिषेक किया गया। शास्त्रीनगर सेक्टर दो स्थित श्री दिगंबर जैन पार्श्वनाथ पंचायती मंदिर में 23 परिवारों द्वारा भगवान पार्श्वनाथ को 23 निर्वाण लाडू समर्पित किए गए। प्रात: साढ़े छह बजे महामस्ताभिषेक का विधान हुआ। दोपहर बाद बैंड-बाजाें के साथ मुनि श्री 108 ज्ञानानंद महाराज के पावन सानिध्य में रथ यात्रा निकलेगी। वहीं, रेलवे रोड स्थित जैन धर्मशाला मंदिर में निर्वाणोत्सव पर सामूहिक भक्तांबर पाठ व निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। प्रात: सात बजे प्रक्षाल पूजन व आठ बजे से सामूहिक भक्तांबर पाठ हुआ। इसके बाद मयंक जैन व गौरव जैन परिवार की ओर से 23 किलो का निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। सुरेश जैन रितुराज, अनिल जैन, राजेंद्र व जैन समाज के लोग मौजूद रहे। वहीं, श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर असौड़ा हाउस में अभिषेक व शांतिधारा के बाद 23 किलो का निर्वाण लाडू अर्पित किया। सदर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर दुर्गाबाड़ी में प्रात: श्री जिनाभिषेक व शांतिधारा हुई। नित्य नियम पूजन के बाद श्री पार्श्वनाथ पूजन हुआ। इसके बाद सामूहिक रूप से निर्वाण लाडू समर्पण किया गया। प्रमिला जैन की ओर से प्रभावना वितरण किया गया।

23 Aug 202312:00:51 PM

Meerut News: न मिला पिटबुल, न हाथ आया मालिक

मेरठ : भावनपुर के किनानगर में पिटबुल के हमले में घायल बच्चे की हालत फिलहाल ठीक है। उधर, काफी प्रयास के बाद भी पुलिस न तो पिटबुल कुत्ते को बरामद कर पाई है और न ही उसका मालिक पुलिस के हाथ आया है। भावनपुर पुलिस की माने तो पिटबुल और उसके मालिक की तलाश में लगातार दबिश जारी है। उधर, पिटबुल के नहीं मिलने से गांव में खौफ का माहौल हैं।
गांव किनानगर में कल पांच साल के बच्चे को पिटबुल ने हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में बच्चे के पिता ने पिटबुल कुत्ता पालने वाले मालिक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मंगलवार देर रात पिटबुल के मालिक की तलाश में दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं आया। आरोपित के स्वजन से पुलिस ने पूछा तो उन्होंने पिटबुल के बारे में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। इसके बाद पिटबुल की गांव में तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। इंस्पेक्टर भावनपुर अतरसिंह यादव ने बताया कि पिटबुल कुत्ते की तलाश की जा रही है। उसे पालने वाले आरोपित मलिक को भी तलाशा जा रहा है। उन्होंने जल्दी उसकी गिरफ्तारी की संभावना जताई।

23 Aug 202312:00:20 PM

Meerut News: उप चुनाव में पर्चा भरने वाले 32 प्रत्याशियों, 6 सितंबर को होगा उपचुनाव, 8 को मतगणना

मेरठ। जिले में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्यों के 6 सितंबर को होने वाले उप चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की बुधवार को जांच की जाएगी। जांच के बाद सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
गुरुवार को नाम वापसी का दिन निर्धारित किया गया है। नाम वापसी सुबह 10 से लेकर अपराह्न 3 बजे तक की जाएगी। वहीं, तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगामी 6 सितंबर को सुबह 7 से लेकर शाम 5 बजे तक मतदान होगा। जबकि 8 सितंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी।
जिले में ग्राम प्रधान के दो, क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन व ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 16 पदों पर आगामी 6 सितंबर को चुनाव होना है। ग्राम प्रधान पंचायत सदस्य के लिए मंगलवार को नामांकन हुए थे। इनमें ग्राम प्रधान के दो, क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन व ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 16 यानि कुल 32 नामांकन पत्र दाखिल के गए थे। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को सभी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जबकि गुरुवार को नाम वापसी का दिन निर्धारित किया गया है। नाम वापसी के बाद ही चुनाव की तस्वीर साफ होगी।

23 Aug 202311:59:17 AM

Shamli News: पुलिस लाइन से अपने आवास जा रहा था सिपाही, आरा मशीन के पास मिला मृत

शामली : पुलिस लाइन से अपने आवास पर लौट रहे एक सिपाही का शव आरा मशीन के निकट मिला। सुबह आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मेरठ के सरूरपुर निवासी 31 वर्षीय सिपाही अनुज पूनिया शामली पुलिस लाइन में चालक के पद पर तैनात थे। मंगलवार की देर रात वह अपने आवास पर लौट रहे थे। इस दौरान आवास से कुछ दूरी पर स्थित एक आरा मशीन के निकट उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह आसपास के लोगों ने शव को देखकर मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वर्दी में शव को देखकर मामले की सूचना प्रतिसार निरीक्षक को दी। उन्होंने शव की शिनाख्त अनुज पूनिया निवासी सरूरपुर मेरठ के रूप में की। पुलिस ने स्वजन को भी मामले की जानकारी दे दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

23 Aug 202311:58:47 AM

Bulandshahr News: घर में सो रहा युवक ट्यूबवेल पर पहुंचा, सुबह मिला लहूलुहान शव

Bulandshahr News: घर में सो रहा युवक ट्यूबवेल पर पहुंचा, सुबह मिला लहूलुहान शव

बुलंदशहर: सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक मंगलवार की देर रात घर अपनी ट्यूबवेल पर गया। जहां सुबह चार बजे स्वजन को युवक का लहूलुहान शव मिला। स्वजन ने गांव के ही एक युवक को नामजद तथा अज्ञात साथियों पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

सिरोंधन गांव निवासी (33) सुभाष सिंह पुत्र शीशपाल सिंह मंगलवार की देर रात घर में सोया था। रात करीब एक बजे सुभाष घर से चला गया। सुबह चार बजे गांव का ही निशांत पुत्र धर्मपाल घर पर आया और सुभाष के भाई विनोद को बताया कि सुभाष ट्यूबवेल की छत से गिर गया और उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे स्वजन को सुभाष का शव ट्यूबवेल पर लहूलुहान हालत में मिला। सूचना पर सिकंदराबाद कोतवाली निरीक्षक राजपाल तोमर टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद विनोद ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव के ही एक युवक से सुभाष की कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। पीड़ित ने गांव के ही एक युवक को नामजद तथा उसके अज्ञात साथियों पर सुभाष को घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाकर सिकंदराबाद कोतवाली में तहरीर दी है। उधर, कोतवाली प्रभारी राजपाल ट्यूमर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट केनबाद ही हत्या अथवा हादसा का राजफाश होगा। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

23 Aug 202311:37:54 AM

बलरामपुर: एसी का कंप्रेशर फटने से सीनियर इलेक्ट्रीशियन की मौत,दो झुलसे

बलरामपुर चीनी मिल के केमिकल डिवीजन में लगे पांच टन के एसी (एयर कंडीशनर) में गैस डालते समय कंप्रेशर ब्लास्ट कर गया। सीनियर इलेक्ट्रिशियन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ठेके पर  कर रहे दो मैकेनिक झुलस गए। हालत गंभीर होने पर दोनों को लखनऊ रेफर किया गया है। घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे होनी बताई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद मिल श्रमिकों ने मेमोरियल अस्पताल परिसर में हंगामा किया।

23 Aug 202311:37:09 AM

लखनऊ में खरगापुर क्रासिंग पर म‍िला युवक का शव

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार खरगापुर क्रासिंग पर युवक का शव म‍िला है। शरीर पर चोट के निशान है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस मौके पर पहुंच जांच कर रही है।

23 Aug 202311:20:28 AM

प्रतापगढ़: स्‍कूल में बच्चों के प्रार्थना के दौरान परिसर में टूट कर गिरा विद्युत तार, मची खलबली

रानीगंज नगर पंचायत के टोडरपट्टी में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में बुधवार की सुबह करीब 7:45 बजे बच्चों के प्रार्थना के दौरान विद्यालय भवन के दरवाजे के सामने से होकर गुजरी एलटी विद्युत लाइन का तार टूट कर गिर गया। जिससे अफरा तफरी मच गई। यह तो संयोग ही था कि तार बच्चों के प्रार्थना स्थल से कुछ दूर पर गिरा नहीं तो बड़ी अनहोनी हो जाती।

23 Aug 202311:18:19 AM

उन्नाव: हाईवे पर छह घंटे जाम से जूझे वाहन सवार

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निर्माण में लखनऊ से बनीपुल तक बन रहे एलीवेटेड पुल पर मंगलवार को पिलर चढ़ाए जाने और चार दिन बाद लखनऊ में खोली गयी नो इंट्री को लेकर मंगलवार रात दो बजे से सुबह 7:50 बजे तक हाइवे पर जाम के भीषण हालात बने रहे। जल्दी निकलने की होड़ में वाहनों के आड़ा तिरछा खड़ा होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। छह घंटे बाद सुबह आठ बजे आवागमन सामान्य हो सका। इस दौरान बनी से सोहरामऊ तक आठ किमी जाम में फंसे वाहन सवारों को मशक्कत का सामना करना पड़ा।

23 Aug 202311:13:24 AM

लोकसभा चुनाव 2024 की तैया‍र‍ियों में जुटींं बीएसपी प्रमुख मायावती

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती द्वारा बुलाई गई बैठक के लिए बसपा नेता और पदाधिकारी लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचने लगे हैं। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होने की संभावना है।