News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

UP : सपा का ऐलान मैनपुरी लोकसभा सीट व रामपुर-खतौली व‍िधानाभा सीट पर आरएलडी के साथ लड़ेगी चुनाव


लखनऊ, । समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर व खतौली व‍िधानाभा सीट पर पांच द‍िसंबर को होने वाले उपचुनाव आरएलडी के साथ म‍िलकर लड़ने का ऐलान क‍िया है। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ के दो द‍िवसीय मथुरा दौरे का आज दूसरा द‍िन है। आज सुबह सीएम योगी श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले ठाकुर केशव देव महाराज के दर्शन किए फ‍िर योगमाया मंदिर पहुंचे। भागवत भवन में उन्होंने जुगल सरकार की पूजा अर्चना कर आरती की मुख्‍यमंत्री ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र से निर्माण के बारे में जानकारी ली। वहीं अमरोहा में हुए एक भीषण सड़‍क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

  • 01:38 PM, 09 Nov 2022

    कांग्रेस यूपी उपचुनाव में नहीं उतारेगी प्रत्याशी

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में प्रत्याशी नहीं खड़ा करेगी। उन्होंने कहा कि हम निकाय चुनाव की तैयारियों और संगठन के कार्यों में जुटे हुए हैं।यदि हम उपचुनाव में जाते हैं तो हमारा एक महीने का समय खराब हो जाएगा। निकाय चुनाव से पहले उपचुनाव कराए ही इसलिए जा रहे हैं कि दूसरे दलों की निकाय चुनाव की तैयारियां प्रभावित हों।

  • 12:12 PM, 09 Nov 2022

    समाजवादी पार्टी का ऐलान मैनपुरी लोकसभा सीट-रामपुर विधानसभा सीट से सपा और खतौली से आरएलडी उम्‍मीदवार

    मैनपुरी लोकसभा सीट रामपुर विधानसभा सीट और खतौली व‍िधानसभा सीट र‍िक्‍त होने के बाद चुनाव आयोग ने तीनों सीटों पर पांच द‍िसंबर को उपचुनाव की घोषणा कर दी है। सपा ने ट्वीट कर बताया क‍ि मैनपुरी लोकसभा सीट-रामपुर विधानसभा सीट से सपा और खतौली से आरएलडी उम्‍मीदवार चुनाव लड़ेगा।

  • 11:24 AM, 09 Nov 2022

    सीएम योगी ने मथुरा में दुग्ध प्रसंस्करण केन्द्र का शुभारंभ क‍िया

    मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने मथुरा दौरे के दूसरे द‍िन श्रीकृष्ण बलराम मंदिर का उद्घाटन क‍िया। फ‍िर दुग्ध प्रसंस्करण केन्द्र का उद्घाटन क‍िया। इसके बाद सीएम योगी ने गौशाला का अवलोकन कर गुरुकुल के छात्रों को सम्बोधित क‍िया।

  • 11:20 AM, 09 Nov 2022

    भगवान श्रीकृष्ण-श्री राधारानी के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर सीएम योगी बोले संपूर्ण जगत पर बनी रहे कृपा

    भगवान श्रीकृष्ण-श्री राधारानी के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर सीएम योगी बोले संपूर्ण जगत पर बनी रहे कृपा

    सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने ट्वीट कर कहा क‍ि मथुरा में आज लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण और श्री राधारानी के दिव्य स्वरूप के दर्शन-पूजन किए। जगत के पालनहार, दयानिधि, द्वारकाधीश एवं श्रीराधा जी की कृपा संपूर्ण चराचर जगत पर बनी रहे। जगत का कल्याण हो। जय श्रीकृष्ण!

  • 11:09 AM, 09 Nov 2022

    कानपुर: सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई पर झोपड़ी में आग लगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

    कानपुर में जाजमऊ स्‍थि‍त डिफेंस कालोनी में रहने वाली महिला ने सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई समेत तीन चार अज्ञात लोगों पर प्लाट में बनी झोपड़ी पर आग लगाने का आरोप लगाया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर ल‍िया गया है। पुलिस विधायक व अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दब‍िश दे रही है। मामले में लापरवाही करने में पुलिस आयुक्त ने जाजमऊ थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है।

     

    11:06 AM, 09 Nov 2022

    UP Weather Today: मथुरा आगरा के बाद हाथरस में हुई बरसात से मौसम में आई ठंडक

    मथुरा और आगरा में हुई बार‍िश के बाद आज हाथरस के सादाबाद में करीब एक घंटे बरसात हुई। अचानक हुई वर्षा से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मंगलवार देर रात से तेज हवा चली। ज‍िससे अलीगढ़ और आसपास के ज‍िलों में भी ठंडक बड़ गई है। वहीं अन्‍य ज‍िलों की बात करें तो सुबह और शाम को ठंड हो रही है। घर से बाहर न‍िकलने पर द‍िन में तेज धूप अभी भी गर्मी का एहसास करा रही है।