News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

UP : सीएम योगी ने क‍िया ‘नशा मुक्त प्रदेश-सशक्त प्रदेश’ अभियान का शुभारंभ


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल, शिक्षा, चिकित्सा, अपराध, बिजनेस, सोशल मीडिया पर वायरल टिप्पणियां, मानसून की जानकारी, रेलवे, यूपी के सभी जिलों की छोटी-बड़ी खबरें आपको इस ब्लॉग में मिलेंगी…

12 Aug 20232:08:58 PM

कन्नौज में दो घरों से हजार रुपये व लाखों के जेवरात चोरी

छह सशस्त्र बदमाशों ने दो घरों से 18 हजार रुपये व लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। महिला के जागने पर तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी भी दी। शनिवार तड़के तीन बजे करीब वारदात की सूचना ग्रामीणों ने यूपी 112 को दी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

12 Aug 20232:07:37 PM

संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से पूर्व ब्लाक प्रमुख घायल

पैलानी थाना के ग्राम पिपरगवां डेरा निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं व्यवसायी 36 वर्षीय मिश्रीलाल निषाद शहर से कार में घर जाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में गोलियां लगने से घायल हो गए। पत्नी मंजू निषाद ने शुक्रवार देर रात उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पत्नी ने बताया कि वह गोवा में गत्ते का व्यवसाय करते हैं। आरोप लगाया कि व्यवसाय की रंजिश में पति को पारिवारिक लोगों ने बायें पैर में दो गोली मारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

12 Aug 20231:17:02 PM

Meerut News: शातिर बाइक चोर गिरोह के नाबालिग सहित दो लोग पकड़े

मेरठ, जागरण संवाददाता। थाना मेडिकल पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के एक शातिर बदमाश को एक नाबालिग सहित गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की एक बाइक भी बरामद की गई हैं। दोनों की निशानदेही पर चोरी की बाइक का काफी सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस उसके बाकी साथियों की तलाश कर रही हैं।
थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया, एक सूचना के बाद कुट्टी चौपला से एक युवक व उसके साथ एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया। उनके पास मिली बाइक की जांच की तो चोरी की निकली। पकड़े गए
अवगत कराना है हुसैन पुत्र हफीज हुसैन निवासी शहजाद कालोनी मिलन पैलेस लिसाडी गेट से एक मोटर साइकिल व चोरी का माल बरामद किया गया। उनकी निशानदेही पर बाइक के शोकर, इंजन समेत काफी सामान बरामद हुआ।

12 Aug 202312:49:15 PM

शाहजहांपुर में निकाली मेरी माटी मेरा देश के तहत अमृत कलश यात्रा

शनिवार को दैनिक जागरण के अभियान मेरी माटी मेरा देश के तहत अमृत कलश यात्रा निकाली गई। शहर के खिरनीबाग रामलीला मैदान से लेकर शहीद पार्क तक निकली यात्रा में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य लोग व 1200 छात्र छात्राएं शामिल रहे।
शहीद पार्क में बलिदानियों के घर से लाई गई माटी में पौधारोपण किया। पंचप्रण की शपथ के बाद राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ।

12 Aug 202312:21:26 PM

प्रतापगढ़ में आधे डिब्बों को पीछे छोड़ 10 किलोमीटर आगे निकल गया इंजन

लखनऊ-वाराणसी रेल खंड के कोइरीपुर नीमा गोपालपुर हाल्ट के मध्य बीबीपुर मुस्तर्का गांव के पास शनिवार सुबह वाराणसी जा रही खाली मालगाड़ी के आधे डिब्बे इंजन से अलग हो गए।
लगभग 10 किलोमीटर गाड़ी आगे जाने पर ड्राइवर को इसका पता चला। उसने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी, इसके बाद वह धीरे-धीरे गाड़ी वापस पीछे लाया और अलग हुए डिब्बों को फिर से जोड़ा गया। लगभग एक घंटे बाद मालगाड़ी गंतव्य के लिए रवाना हो पाई।

12 Aug 202312:03:20 PM

लखनऊ नगर न‍िगम में भाजपा पार्षद ने कहा ‘पप्‍पू’ तो कांग्रेस पार्षद ने क‍िया हंगामा

पप्पू के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी और भाजपा के पार्षद नगर निगम सदन में भिड़े। भाजपा के पार्षद भृगुनाथ शुक्ला ने राजा रानी की कहानी सुनाई तो कांग्रेस पार्षद मुकेश चौहान ने कहा अब प्रजातंत्र और लोकतंत्र है। इस पर भाजपा पार्षद प्रमोद सिंह ने कहा कि शादजादा है पप्पू। इसे राहुल गांधी का अपमान बताते हुए हंगामा कर द‍िया। कांग्रेस पार्षद माफी मांगने की मांग कर रहे हैं। हंगामा होंने पर महापौर ने शांत रहने को कहा और टीका टिप्पणी न करने को कहा।

12 Aug 202311:40:15 AM

सहारनपुर में विश्व हिंदू परिषद के सहमंत्री को मारी गोली, गंभीर

विश्वहिंदू परिषद के सहमंत्री अभिषेक पंडित को रात में घर में सोते समय दो युवकों ने गोली मार दी। परिजनों ने गांव के ही दूसरे संप्रदाय के युवकों पर हमला करने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। अभी तहरीर नहीं दी गई हैं। एक गोली अभिषेक के हाथ मे लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।