News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

UP Assembly 2022: प्रियंका गांधी वाड्रा ने जारी किया महिलाओं के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र


लखनऊ, । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बुधवार को पार्टी का महिला घोषणापत्र जारी किया। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महिलाओं के मुद्दे पर कांग्रेस बेहद मुखर रही है। इसलिए पार्टी ने विधानसभा चुनाव में दो घोषणापत्र जारी करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा आज की महिला लड़ना चाहती है। हमने उसी भावना को ध्यान में रखते हुए इस घोषणापत्र को बनाया है। ताकि महिलाओं की इस लड़ाई में मदद कर सकें।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि महिलाओं के लिए तैयार किए गए इस घोषणा पत्र को छह हिस्से में बांटा गया है। पहला स्वाभिमान, दूसरा स्वावलंबन, तीसरा शिक्षा, चौथा सम्मान, पांचवा सुरक्षा और छठा सेहत। उन्होंने कहा कि 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने की हमने घोषणा की है। अब इसे 50 प्रतिशत तक पहुंचाया जाएगा।

बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने का वादा किया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा महिलाओं के लिए प्रतिज्ञा स्वरूप कई घोषणाएं कर चुकी हैं। माना जा रहा है कि पार्टी के महिला घोषणापत्र में अब तक की गईं प्रतिज्ञाओं के अलावा कुछ नई घोषणाएं होंगी। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि पार्टी का महिला घोषणा पत्र महिला सशक्तीकरण की राह में मील का पत्थर साबित होगा।

इसके साथ ही आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को 10,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय देने तथा वृद्धावस्था व विधवा पेंशन को बढ़ाकर 1,000 रुपये करने की घोषणा भी पार्टी की ओर से की जा चुकी है। प्रदेश में वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय स्थापित करने की घोषणा भी की जा गई है।