Latest News उत्तर प्रदेश करियर राष्ट्रीय

UP Board Result 2022: शिक्षा मंत्री ने दी यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख पर ये जानकारी,


नई दिल्ली, । UP Board UPMSP Result 2022: हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए आयोजित की गई यूपी बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा का इंतजार उत्तर प्रदेश के 47 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 की तिथि को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई भी घोषणा अभी तक न होने से परीक्षार्थी परिणाम को लेकर परेशान हैं। इस बीच, उत्तर प्रदेश राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने यूपी बोर्ड रिजल्ट पर जानकारी साझा की। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिक्षा मंत्री ने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षा परिणामों की तैयारियों में लगा है और परिणाम बहुत जल्द घोषित कर दिए जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने किसी निश्चित तारीख की जानकारी नहीं दी, हालांकि, उन्होंने 15 जून 2022 के आस-पास होने की संभावना जताई।

UP Board UPMSP Result 2022: कब घोषित होंगे परिणाम?

दूसरी तरफ, सोशल मीडिया पर यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 को पहले 9 जून और फिर 11 जून को घोषित किए जाने की फर्जी खबरे वायरल की जा रही हैं। इसे लेकर यूपी बोर्ड सचिव ने जानकारी दी कि ये अफवाह है और नतीजों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। वहीं, बोर्ड के सूत्रों से प्राप्त अपडेट के मुताबिक, UPMSP द्वारा यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2022 और यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2022 की तारीख का औपचारिक ऐलान सोमवार, 13 जून 2022 को किया जा सकता है। इसके बाद यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 की घोषणा 14 जून 2022 को की जा सकती है। ऐसे में परीक्षार्थियों को यूपीएमएसपी रिजल्ट 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर नजर बनाए रखना चाहिए।