News TOP STORIES उत्तर प्रदेश लखनऊ

UP Cabinet Expansion: जितिन प्रसाद सहित सात नए मंत्री योगी कैबिनेट में होंगे शामिल,


यूपी में करीब चार महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आज शाम को कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद सहित सात मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। जितिन के अलावा, मंत्री पद की शपथ लेने वालों में पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार शामिल हैं।लाइव अपडेट

04:51 PM, 26-Sep-2021 शपथ ग्रहण की सारी तैयारियां लगभग पूरी यूपी में सात नेताओं को राजभवन में आज मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण की सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार काफी अहम माना जा रहा है।
कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद सहित सात मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। जितिन के अलावा, मंत्री पद की शपथ लेने वालों में पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार शामिल हैं।

04:49 PM, 26-Sep-2021 भाजपा ने 350 तो सपा ने किया 400 सीट जीतने का दावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि 2022 के चुनाव में भाजपा यूपी में 350 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। वहीं, सपा ने 400 विधानसभा सीटें जीतने की बात कही है।

04:47 PM, 26-Sep-2021 बूथ मजबूत करने में जुटी पार्टी भाजपा यूपी चुनाव को पूरी गंभीरता से ले रही है। पार्टी ने बूथों को मजबूत करने का अभियान शुरू कर दिया है। वहीं, चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी यूपी में तीन दिन प्रवास किया और चुनावी तैयारियों पर चर्चा की।