Latest News उत्तर प्रदेश गोरखपुर

UP Chunav : गोरखपुर में बोले भाजपा के राष्‍ट्रीय मंत्री, सपा, बसपा लड़ाई से बाहर- कांग्रेस वेंटिलेटर पर


गोरखपुर, । भाजपा के राष्‍ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन ने कहा क‍ि यूपी व‍िधान सभा चुनाव में सपा व बसपा लड़ाई से बाहर हो गई हैं। कांग्रेस वेंट‍िलेटर पर है। चुनाव में भाजपा की जीत तय है। मेनन भाजपा के बेनीगंज स्थित कार्यालय पर गोरखपुर क्षेत्र की चुनाव संचालन समिति की बैठक ले रहे थे। बैठक में अब तक की तैयारी और आगामी कार्ययोजना पर विचार विमर्श किया गया।

केन्‍द्र व राज्‍य सरकार ने सभी का व‍िकास क‍िया

इस बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के संगठन प्रभारी अरविंद मेनन ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी कार्यों को गिनाया तथा सपा, बसपा व कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कांग्रेस को फसली, सपा को कतली, बसपा को नकली और भाजपा को असली पार्टी बताया। कहा कि वर्तमान में कांग्रेस आईसीयू में वेंटिलेटर पर है। यह फसली पार्टी केवल चुनाव के सीजन में दिखती है। सपा को कतली पार्टी बताते हुए कहा कि जब इस दल की प्रदेश में सरकार आती है तो देंगे होते हैं। गुंडों और माफियाओं का राज रहता है। हत्या और अपहरण करने वालों का राज रहता है। ऐसी स्थिति में लोग अपने घरों से पालन को मजबूत होते हैं।