News TOP STORIES उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

UPTET Result : किसी भी समय घोषित हो सकते हैं यूपीटीईटी के नतीजे,


यूपीटीईटी रिजल्ट 2022 की घोषणा की राह देख रहे 21 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए आज, 25 मार्च 2022 की तारीख महत्वपूर्ण हो सकती है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजों की घोषणा आज की जा सकती है। हालांकि, परीक्षा नियामक की तरफ से यूपीटीईटी 2021 परीक्षा परिणाम आज ही घोषित किए जाने की जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की गई है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपीटीईटी रिजल्ट 2022 को किसी भी समय घोषित किया जा सकता है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए की परीक्षा नियामक प्राधिकारिक द्वारा यूपीटीईटी रिजल्ट 2022 की घोषणा ऑफिशियल पोर्टल, updeled.gov.in की जाएगी। ऐसे में परीक्षार्थी इस पोर्टल पर नजर रखें।

  • UPTET 2021 Result: प्राइमरी लेवल के लिए करीब 13 लाख उम्मीदवार

     

    उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा देश की बड़ी परीक्षाओं में से एक मानी है। इस परीक्षा दो लेवल होते हैं। पहले लेवल यानि प्राइमरी के लिए करीब 13 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। वहीं, दूसरे लेवल यानि अपर प्राइमरी लेवल के लिए 8.73 लाख उम्मीदवार हैं।

     


  • UPTET Result 2022: कभी भी घोषित हो सकते हैं उत्तर प्रदेश टीईटी के परिणाम

     

    उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों का रिजल्ट को लेकर इंतजार कभी भी समाप्त हो सकता है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा यूपीटीईटी रिजल्ट 2022 की घोषणा किसी भी समय की जा सकती है।

     


  • UPTET Result 2022: आजीवन वैध होगा सर्टिफिकेट

     

    यूपीटीईटी रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर जारी किया जाने वाला यूपीटीईटी सर्टिफिकेट आजीवन मान्य होगा। पहले यूपीटीईटी सर्टिफिकेट की वैलिडिटी जारी किए जाने की तिथि से सात वर्ष होती थी। इस सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (यूपीपीईबी) द्वारा घोषणा की गयी थी।

     


  • UPTET 2021 Result: चुनावों के चलते हुई देरी

     

    23 जनवरी को परीक्षा के आयोजन के बाद परिणाम घोषित किए जाने में देरी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के चलते हुई है। अब जबकि राज्य में चुनावों के बाद नतीजों की घोषणा हो चुकी है और आज, 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं तो माना जा रहा है कि यूपीटीईटी रिजल्ट 2022 की घोषणा किसी भी भी समय की जा सकती है।