Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

US: सांसद प्रमिला जयपाल को मिली जान से मारने की धमकी, फोन पर कहा- अपने देश चले जाओ


वाशिंगटन, अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों के साथ हाल ही में हेट स्पीच के मामले सामने आए हैं। अब भारतीय-अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल को भी धमकी मिली है। सांसद ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि फोन पर उन्हें आपत्तिजनक संदेश मिले हैं।

भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस की महिला प्रमिला जयपाल ने कहा है कि उन्हें फोन पर अपमानजनक और नफरत भरे संदेश मिल रहे हैं। उन्हें भारत जाने के लिए कहा जा रहा है। जयपाल ने पांच ऑडियो मैसेज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

प्रमिला जयपाल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया मैसेज

ऑडियो मैसेज में एक पुरुष जयपाल को अपने देश जाने की धमकी दे रहा है। ऐसा ना करने पर वो गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी देता है। सांसद ने ट्वीट कर कहा, ‘मैंने यहां इन मैसेज को इसलिए शेयर किया क्योंकि हम हिंसा को हमारे लिए नई आम बात के रूप में स्वीकार नहीं कर सकते।’

बता दें कि 55 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल पहली भारतीय-अमेरिकी महिला सांसद हैं, जो अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में सिएटल का प्रतिनिधित्व करती हैं।

पहली भी मिली है जान से मारने की धमकी

प्रमिला जयपाल को इससे पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। जुलाई के अंत में सांसद को से अश्लील बातें करने और धमकियां देने के आरोप में शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया।