Latest News उत्तराखण्ड नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Uttarakhand Budget :वित्त मंत्री के साथ सदन पहुंचे सीएम धामी प्रेमचंद अग्रवाल ने 89230 करोड़ रुपये का बजट किया पेश –


 देहरादून। : आज उत्तराखंड के पांच दिवसीए बजट सत्र का दूसरा दिन है। कल राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के अभिभाषण के बाद सत्र की कार्यवाही को तीन बजे चालू करने की जानकारी सामने आई थी। तीन बजे भी कार्यवाही शुरू नहीं हुई और कार्यवाही को आज यानी मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।

27 Feb 20241:12:46 PM

89.230 करोड़ रुपये का बजट हुआ पेश

 उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन में 89.230 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

Uttarakhand Finance Minister Premchand Aggarwal presents a budget of Rs 89.230 crores in the House. pic.twitter.com/XzonS2Pixb

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 27, 2024

27 Feb 20241:04:35 PM

आज भी विधानसभा कूच का प्रयास

एकीकरण की मांग को लेकर जल निगम-जल संस्थान कर्मचारियों ने विधानसभा कूच का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पहले ही प्रदर्शनकारियों को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। मंगलवार को नेहरू कालोनी स्थित जल भवन से कर्मचारी वाद्ययंत्रों के साथ विधानसभा कूच के लिए निकले। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। कर्मचारियों ने लंबित मागों को लेकर सड़क पर जमकर हंगामा किया। इसके बाद वहीं धरने पर बैठ गए।

27 Feb 20241:01:59 PM

वित्त मंत्री ने शुरू किया बजट भाषण

सदन में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बजट भाषण शुरू कर दिया है।

27 Feb 20241:00:51 PM

वित्त मंत्री सीएम धामी के साथ जा रहे सदन

राज्य के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश करने सदन में जा रहे हैं।

27 Feb 202411:48:13 AM

सदन पहुंची विधानसभा अध्यक्ष

 विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी सदन पहुंची।

/

27 Feb 202411:20:33 AM

वित्‍त मंत्री पेश करेंगे बजट

उत्‍तराखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। सदन में दोपहर 12:30 बजे वित्‍तीय वर्ष 2024-25 का बजट प्रस्‍तुत किया जाएगा। वित्‍त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल बजट को पेश करेंगे।

27 Feb 202411:12:02 AM

उत्तराखंड विधानसभा पहुंचे सीएम धामी

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी चल रहे बजट सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए उत्तराखंड विधानसभा पहुंचे। राज्य सरकार आज सदन में वित्तीय वर्ष 2025-25 का आय व्यय पेश करेगी।

#WATCH | Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami reached the Uttarakhand Assembly on the second day of the ongoing budget session to participate in the proceedings of the House.

The state government will present the income expenditure for the financial year 2025-25 in the House… pic.twitter.com/kENE0nQ5oD

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 27, 2024

27 Feb 202411:09:06 AM

प्रश्नकाल से होगी सत्र की शुरुआत

आज सत्र की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जिसके बाद सरकार वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश करेगी।

27 Feb 202411:08:36 AM

आज टूटेगी 24 साल पुरानी परंपरा

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन आज 24 साल में पहली बार राज्य सरकार भोजनावकाश से पहले दोपहर 12:30 बजे विधानसभा में बजट पेश करेगी। अब तक विधानसभा के पटल पर भोजनावकाश के बाद शाम चार बजे बजट पेश करने की परंपरा रही है, लेकिन इस बार यह परंपरा टूट जाएगी।