News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

Waris Punjab De का प्रमुख अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, सात जिलों की पुलिस कर रही थी पीछा


मोगा,  वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को मोगा से गिरफ्तार कर लिया iगया है। आज शनिवार को अमृतपाल सिंह और उसके छह साथी मोगा जिले की सीमा से गिरफ्तार किए गए।

वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी। उसके साथियों पर पहले ही पुलिस ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया था और आज शनिवार को पुलिस ने अमृतपाल सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने की घेराबंदी

जालंधर के महितपुर मे पुलिस ने हथियारों के साथ अमृतपाल के समर्थकों को गिरफ्तार किया। सैकड़ों की संख्या में पुलिस वालों ने इलाकों को छावनी में तब्दील कर दिया था। दरअसल पुलिस ने पूर्व सूचना के आधार पर पहले से ही घेराबंदी कर रखी थी।

पुलिस की तीन टीमें इनका पीछा करने में लगी हुई थी। जैसे ही बाजार मे दोआबा अस्पताल के पास इनकी गाड़ी पहुंची पुलिस ने इन्हें घेर लिया। पुलिस ने इन्हें घेर कर लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि 7 जिलों की पुलिस अमृतपाल सिंह का पीछा कर रही थी।

अमृतपाल हथियारबंद समर्थकों के साथ गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि हथियारों के साथ करीब आधा दर्जन अमृतपाल के हथियारबंद समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अमृतपाल सिंह ने पुलिस को चकमा देकर भागने की पूरी कोशिश की थी लेकिन आखिर में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।