Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय लखनऊ

Weather Update: गरज के साथ देश के इन हिस्सों में होगी भारी बारिश, जारी हुआ अलर्ट;


नई दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। पिछले हफ्ते हुई बारिश के बाद दिल्ली का मौसम सुहाना हो गया था। बारिश न होने की वजह से दिल्ली का तापमान में एक बार फिर बढ़ गया है। इस बीच, मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अगले 5 दिनों के दौरान भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान 10 जुलाई तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी बारिश की भी भविष्यवाणी की है। इन राज्यों में आज गरज के साथ हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है।

आइएमडी ने मुंबई में भारी बारिश की दी चेतावनी

आइएमडी ने शुक्रवार को मुंबई में अगले 24 घंटों तक रेड अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। मुंबई क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने मुंबई, ठाणे और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों के लिए अगले पांच दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसने 10 जुलाई तक मुंबई और ठाणे के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

आइएमडी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में आने वाले दिनों में हल्की बारिश के साथ आम तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में शुक्रवार का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।