News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

Weather Update :भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश की दो NH समेत 124 सड़कें क्षतिग्रस्त कई राज्यों में हुआ भूस्खलन


  1. IMD के मुताबिक देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है। इसी बीच, आईएमडी ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, असम और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद बाढ़ के कारण हालात बेकाबू हो गए हैं। इस बाढ़ के कारण राज्यों में लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। पढ़ें अन्य राज्यों में आज का मौसम कैसा रहेगा…

देश में मानसून का आगमन हो चुका है, जिसके बाद कुछ राज्यों को तो भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं, दूसरी ओर कुछ राज्यों में भारी बारिश के कारण तबाही का मंजर है। फिलहाल, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश में पिछले 72 घंटों में भारी बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। मानसून की पहली बारिश में ही राज्य की नदियां और नाले उफान पर हैं। वहीं, रामपुर में भारी बारिश से बादल भी फट गए, जिसमें करोड़ों का नुकसान हुआ है।

Weather Update LIVE Blog:

26 June 2023

12:46:05 PM

दो राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 124 सड़के क्षतिग्रस्त

हिमाचल प्रदेश में दो राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कुल 124 सड़कें भारी बारिश और बादल फटने के कारण क्षतिग्रस्त हुई हैं। आपदा प्रबंधन के अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण अब तक राज्य में 6 लोगों की और 300 से अधिक जानवरों की मौत हो गई है। राज्य भर में लगभग तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

12:40:43 PM

IMD ने प्रदेश भर में दी मूसलाधार बारिश की चेतावनी

संबलपुर जिले में सोमवार को भी भारी से बहुत भारी बारिश (7-20 सेमी) होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश भर में मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी दे दी है। पश्चिमी और आंतरिक ओडिशा के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

12:40:20 PM

खराब मौसम के कारण पीएम मोदी का रोड शो कैंसिल

मध्य प्रदेश में बिगड़ते मौसम को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दौरा रद्द कर दिया गया है। 27 जून को पीएम मोदी भोपाल शहर में रोड शो करने वाले थे, जिसे रद्द कर दिया गया है। भाजपा की ओर से इसकी पुष्टि की गई है।

12:19:47 PM

IMD ने कई राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है, तो वहीं उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट और महाराष्ट्र में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

12:15:13 PM

भारी बारिश के कारण रामबन जिले के सभी स्कूल बंद

जम्मू और कश्मीर के जिला प्रशासन रामबन ने जिले में जारी भारी बारिश के कारण कक्षा 10 तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। रामबन के उपायुक्त (डीसी) मुसरत इस्लाम ने 10वीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया।

12:07:03 PM

असम के बरपेटा जिले में बाढ़ से करीब 1.70 लाख लोग प्रभावित

असम के बरपेटा जिले में बाढ़ के कारण तकरीबन 1.70 लाख लोग चलते प्रभावित हुए हैं। इनको रेस्क्यू करने के लिए NDRF, SDRF और फायर डिपार्टमेंट की पूरी टीम लगातार काम कर रही है।

11:52:25 AM

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से कई ट्रक फंसे

जम्मू-कश्मीर के रामबन सेक्टर में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन हो गया। जिस कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध होने से उधमपुर जिले में बड़ी संख्या में ट्रक फंसे हुए हैं।

11:50:12 AM

अगले 48 घंटे में 25 राज्यों में होगी बारिश

IMD के मुताबिक, अगले 48 घंटों में झारखंड, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, कोंकण-गोवा, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तटीय कर्नाटक और केरल में भारी बारिश हो सकती है।

11:44:16 AM

मुम्बई में इमारत ढहने से चार लोग घायल

मुम्बई के घाटकोपर पूर्व की रमाबाई अंबेडकर कॉलोनी में भारी बारिश के कारण आज एक इमारत का एक हिस्सा गिरने से चार लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

11:39:05 AM

चंडीगढ़-मनाली में भारी बारिश से भूस्खलन

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारी बारिश के कारण 7 मील के पास चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग पर भूस्खलन हो गया। इसके कारण पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है।