Latest News अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली राष्ट्रीय

YouTube : भारतीय मूल के सीईओ की लिस्ट में जुड़ा एक और नाम


नई दिल्ली, । भारतीय मूल के नील मोहन (Neal Mohan CEO) को 16 फरवरी को गूगल के वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब का सीईओ नियुक्त किया है। उन्होंने सुसान वोजिकी की जगह ली, जो कि पिछले नौ साल से इस पद पर काबिज थीं। इस पद के बाद मोहन का नाम उन चंद भारतीय लोगों में शुमार हो गया है, जो दुनिया बड़ी कंपनियों में शीर्ष पर हैं।

बता दें, नील मोहन स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट किया है। 2008 में उन्होंने गूगल को ज्वाइन किया था। 2015 से वे कंपनी में चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर का कार्यभार संभाल रहे थे।

jagran

लक्ष्मण नरसिम्हन (Laxman Narasimhan)

पुणे में पले-बढ़े और शिक्षा हासिल करने वाले पुणे में पले-बढ़े और शिक्षित को सितंबर 2022 में दुनिया की बड़ी कॉफी शॉप चलाने वाली कंपनी स्टारबक्स का सीईओ नियुक्त किया गया था। वे अप्रैल 2023 से कार्यभार संभालेंगे।

लीना नायर (Leena Nair)

दुनिया की बड़ी फ्रैंच फैशन कंपनी Chanel की ग्लोबल सीईओ भारतीय मूल की लीना नायर को बनाया है। वे दिसंबर 2021 से ये जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इससे पहले नायर दिग्गल एफएमसीजी कंपनी यूनिलीवर के साथ जुड़ी थी।

 

सुंदर पिचाई (Sundar Pichai)

चैन्नई में जन्में सुदंर पिचाई का नाम आज पुरी दुनिया में किसी परिचय का मोहताज नहीं है। पिचाई ने आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्हें 2015 में गूगल का सीईओ बनाया गया था।

सत्या नडेला (Satya Nadella)

सत्या नडेला माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ हैं। 2014 में उन्हें ये पद सौंपा गया था। उन्होंने कर्नाटक के मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पढ़ाई की है। नडेला ने अपने करियर की शुरुआत आईटी कंपनी सन माइक्रोसिस्टम्स से की थी।