Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

YS Sharmila Reddy बनीं आंध्र प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष,


नई दिल्ली। वाईएस शर्मिला रेड्डी को तत्काल प्रभाव से आंध्र प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष गिदिगु रुद्र राजू कांग्रेस कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

4 जनवरी को शर्मिला रेड्डी ने कांग्रेस की कमान संभाली थी, जिसके बाद से ही चर्चा हो रही थी कि पार्टी जल्द ही इन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि वाईएस शर्मिला रेड्डी को तत्काल प्रभाव से आंध्र प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष गिदिगु रुद्र राजू कांग्रेस कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

चुनाव में किया था कांग्रेस का समर्थन

चुनाव के दौरान शर्मिला रेड्डी ने कांग्रेस का समर्थन किया था और अपने पार्टी से किसी भी उम्मीदवार को चुनावी मैदान में नहीं उतारा था। इसके बाद से ही चर्चा थी कि वाई.एस. शर्मिला को कांग्रेस इसके बदले में कुछ बड़ा इनाम दे सकती है।