26 साल के नक्का साई चरण (Nakka Sai Charan) पर रविवार शाम एक अश्वेत व्यक्ति ने गोलियां चला दीं। अमेरिका में मौजूद नक्का साई चरण के दोस्तों ने बताया कि परिवार को घटना की जानकारी दी जा चुकी है। बता दें कि मैरीलैंड में कैटन्सविले (Catonsville in Maryland) के पास अपनी कार में यात्रा कर रहे साई चरण की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या उस समय की गई, जब वह एक दोस्त को हवाई अड्डे पर छोड़ कर घर लौट रहे थे।




