मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के बड़ागांव (जतन का पूरा) गांव में शुक्रवार की रात हुई तूफानी वारिस के बीच गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गाय की मौत हो गई। जिसकी बाजारू कीमत लगभग 60 हजार बताई जाती है। जानकारी के अनुसार मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव (जतन का पूरा)। गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय पुत्र स्व. रामचंद्र पाण्डेय पशुपालन कर डेयरी का कारोबार करते हैं। शुक्रवार की शाम वह पशुओं को चारा पानी खिला कर दरवाजे पर पेड़ के नीचे बांध दिया था। आधी रात में तूफान के साथ हुई बारिश में गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी एक गाय की झुलस जाने से मौत हो गई। आकाशीय बिजली से हुई गाय को मौत की सूचना पीड़ित ने राजकीय पशु चिकित्साधिकारी डा. शशांक के साथ ही सम्बन्धित लेखपाल को दी। पीड़ित सुरेन्द्र पाण्डेय ने मृत गाय की कीमत लगभग 60 हजार बताया है।
Related Articles
Post Views: 162 विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान बक्शा। थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में 23 वर्षीय विवाहिता ने मंगलवार को दिन में बगीचे में फाँसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर मर्चरी भेज दिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सूचना मिली की उक्त […]
पीएम मोदी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया, बोले- ये यूपी के विकास का एक्सप्रेस वे है
Post Views: 4,737 नई दिल्ली, । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उत्तर प्रदेश को एक्सप्रेस वे की सौगात देते हुए सुल्तानपुर जिले के करवल खीरी में 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब तीन वर्ष पहले मैंने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया था तब […]
स्वास्थ्यकर्मियोंके लिए आज टीका लगवानेका अंतिम मौका -सीएमओ
Post Views: 862 जिनको २८ जनवरीको लगी थी पहली डोज, उन्हें लगेगी दूसरी डोज जौनपुर। जिले में गुरुवार को उन स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 टीके की दूसरी डोज लगाई जाएगी जिन्हें 28 जनवरी को पहली डोज लगी थी। इसके साथ ही कोविन पोर्टल पर पंजीकृत होने के बाद भी टीकाकरण से वंचित स्वास्थ्यकर्मियों के लिए आज […]



