चहनियां। कस्बा स्थित शिव मंदिर परिसर से दिव्यांग पदयात्रा निकाली गयी। पदयात्रा बाजार भ्रमण करते हुए ब्लाक मुख्यालय परिसर में गोष्ठी में तब्दील हो गयी। इस दौरान एन०एल०आर इंडिया फाउंडेशन के राज्य सामुदायिक पुनर्वास अधिकारी विपिन सिंह ने दिव्यागों को बताया कि हर साल 3 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिव्यांग व्यक्तियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी और 1992 से संयुक्त राष्ट्र के द्वारा इसे अंतरराष्ट्रीय रीति.रिवीज़ के रुप में प्रचारित किया जा रहा है। विकलांगों के प्रति सामाजिक कलंक को मिटाने और उनके जीवन के तौर तरीकों को और बेहतर बनाने के लिये उनके वास्तविक जीवन में बहुत सारी सहायता को लागू करने के द्वारा तथा उनको बढ़ावा देने के लिये साथ ही विकलांग लोगों के बारे में जागरुकता को बढ़ावा देने के लिये इसे हर वर्ष मनाने के लिये इस दिन को खास महत्व दिया जाता है। इस मौके पे जिला दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के पीयूषमनी एवं दिव्यांग समूह के समन्वय हवालदार यादव ने दिव्यांगजन के अधिकार पे जोर देने की बात कही। इस दौरान साहीन निशा, श्यामसुंदर यादव, अरुन यादव, मुक्तार सिंह, शमशेर सिंह, प्रदीप कुमार, मंशा देवी, अंतिमा देवी, तमन्ना देवी, रामावती देवी, अनुपम सिंह सहित दर्जनों दिव्यांग मौजूद रहे।
Related Articles
चदौली।दो सेमी प्रति घंटा की दर से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर
Post Views: 308 चहनियां। गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार की रात में भी करीब 24 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ा है। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर पुराना महिला चेंजिंग रूम आधा के करीब डूबने व शमशान घाट को पानी ने आगोश में ले लिया है। प्रशासन स्तर पर अभी तक […]
चंदौली। त्योहारों पर अशांति फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई:अनिरुद्घ
Post Views: 743 सकलडीहा। विधान सभा चुनाव बीतने के बाद होली के त्योहार को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। एसपी के निर्देश पर रविवार को कोतवाली व डेढ़ावल और नईबाजार चौकी पर सीओ अनिरूद्ध सिंह की देखरेख में सभ्रांत नागरिकों की बैठक हुई। इस दौरान होलिका दहन, होली और जुम्मे की नमाज पर विशेष सर्तकर्ता […]
चंदौली।मयूरी को दीक्षांत समारोह में मिला छह गोल्ड मेडल
Post Views: 195 मुगलसराय। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में शनिवार देर रात्रि तक चले 102 वें दीक्षांत समारोह में पीडीडीयू नगर की बेटी मयूरी कुमारी ने बीएससी व एमएससी मैथ में प्रथम स्थान आने पर 6 गोल्ड मेडल व 2 नगद पुरस्कार प्राप्त कर नगर सहित अपने परिवार का मान बढाया है। ज्ञातव्य हो कि मयूरी […]