मुगलसराय। समाजवाद के प्रणेता महान समाजवादी चिंतक जननायक गरीबों दलितों पिछड़ों किसानों और नौजवानों के मसीहा धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव के निधन से समाजवाद के एक युग का अंत हो गया है। उक्त बातें नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन की जानकारी पर बिलाराडीह स्थित अपने आवास पर सैफई रवाना होने से पूर्व समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव डीएन यादव ने अपने एक बयान में कही। उन्होंने आगे कहा कि नेता जी के निधन से समाजवादी पार्टी की ही नहीं बल्कि पूरे देश की अपूर्ण क्षति हुई है। मुलायम सिंह यादव किसी व्यक्ति का नाम नहीं बल्कि एक महान विचारधारा व आंदोलन का नाम है। नेता जी के निधन से सामाजिक न्याय के आंदोलन को गहरा धक्का लगा है जिसकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं है। भारत का संसदीय इतिहास नेताजी के बिना अधूरा है। ऐसे महान जननायक सदियों में कभी-कभी धरती पर पैदा होते हैं। हम समाजवादी सिपाही नेताजी के आदर्शों पर चलकर सामाजिक न्याय के आन्दोलन को आगे बढ़ाएंगे। नेता जी के सपनों को पूरा करेंगे, समाजवाद का झंडा कभी झुकने नहीं देंगे, देश के गरीबों, दलितों, पिछड़ों, किसानों, नौजवानों के मदद के लिए आगे रहेंगे। जरूरत पडऩे पर अपनी जान भी कुर्बान करने को तैयार रहेंगे।
Related Articles
चंदौली। थाना दिवस पर डीएम, एसपी ने सुनी फरियाद
Post Views: 604 सैयदराजा। शासन के निर्देश पर जनता की समस्याओं के लिए शनिवार को सैयदराजा थाने में सीओ सदर अनिल राय के नेतृत्व में थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास क्षेत्र से आए फरियादियों द्वारा 8 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें पुलिस ने तीन मामलों का मौके से निस्तारण कर दिया। वहीं पांच […]
चंदौली। ग्राम प्रधान, सदस्यों ने ली गोपनीयता की शपथ
Post Views: 325 धानापुर। शुक्रवार के दिन शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में वार्ड सदस्य एवम प्रधानों का विधिवत शपथ ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा कराया गया। वही सिसौड़ा कला में प्रधान के शपथ ग्रहण समारोह में पहुचे सपा राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू का प्रधान एवम सदस्यों सहित ग्रामीणों […]
चंदौली।हर घर तिरंग कार्यक्रम को लेकर सीडीओ ने की बैठक
Post Views: 296 चंदौली। मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संबंध में बैठक हुई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु शासन द्वारा विस्तृत दिशा.निर्देश निर्गत किये गये है। कहा कि भारतीय स्वाधीनता के 75 वर्ष पूर्ण होने के […]