चंदौली। नेता जी मुलायम सिंह यादव के निधन पर माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डा राजेन्द्र प्रताप सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि आज हम सभी की उम्मीद विशेष रुप से शिक्षा विभाग के लिए भगवान के रुप में विश्वसनीय एक मददगार को हमने खो दिया है। उन्होंने वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षकों व कर्मचारियों को जीवन यापन के लिए यथोचित सम्मान दिलाने का आश्वासन दिया था। ऐसे में उनके निधन से हम सब के उम्मीदों पर एक तरह से पानी फिर गया है। उन्होंने कहा कि आदणीय नेता जी अब इस दुनिया में नहीं रहे, यह जानकारी मिलते ही आत्मा को झकझोर कर रख दिया। माननीय मुलायम सिंह यादव जी वर्ष १९९१ में मां खण्डवारी देवी इंटर कालेज परिसर में आये थे। इस दौरान क्षेत्र के लोगों को शिक्षित करने का आशीर्वाद दिया था।
Related Articles
चन्दौली। स्वस्थ जीवन के लिए खेल आवश्यक:सूर्यमुनि
Post Views: 324 सकलडीहा। विकास खण्ड के चकरिया गांव स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में बुधवार को तीन दिवसीय वार्षिक बाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगता का मुख्य अतिथि भाजपा नेता व विद्यालय के प्रबंधक सूर्यमुनी तिवारी ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं […]
चदौली। मार्ग पर बह रहे नाबदान पानी को लेकर प्रदर्शन
Post Views: 311 चहनियां। चहनियां कस्बा में पीडीयूनगर मुख्य मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क में गढ्ढे में फैले गिट्टी व कीचड़ को लेकर कस्बावासियों ने प्रदर्शन किया। आने जाने वाले लोग उसी में फंसकर गिर रहे है। मार्ग पर पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि मार्ग […]
चंदौली। आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिलाओं को किया जागरुक
Post Views: 606 चहनियां। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर बलुआ थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह के देखरेख में खण्डवारी गाँव मे महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत दर्जनों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक किया गया। जिसमें बलुआ थाने की महिला एसआई मीरा यादव, कांस्टेबल रिंकी व सुधा ने महिलाओं को जागरूक किया। […]