धानापुर। जनपद के चर्चित समाजवादी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पूर्व सैनिक अंजनी सिंह ने देश के दिनों दिन चौपट होते जा रहे हालात लचर निरंकुश शासनिक प्रशासनिक व्यवस्था अधिकारियों कर्मचारियों पुलिसकर्मियों द्वारा नागरिकों के साथ नौकर सरीखे रौबदारी भरे बर्ताव मनमाने पन पर बड़ी बेबाकी से अपनी बात रखते हुवे कहा कि शासन एवं प्रशासन देश की जनता के जीवन सुख एवं सम्मान की रक्षा के लिए है ना कि भक्षण के लिए है। आम जनता गरीब शरीफ, श्रमिक, कमजोर, किसान नौजवान के साथ शासन प्रशासन अधिकारियों कर्मचारियों पुलिस बल द्वारा जिस प्रकार रवैया अपनाया जा रहा देश की एकता शांति मजबूती के लिए यह शुभ संकेत नहीं। संविधान में प्रदत्त जनता के सम्मान अधिकार को जितना तेजी से रौंदा जा रहा अत्यंत चिंतनीय है जो लोकतांत्रिक व्यवस्था को सीधा सीधा चोट पहुँचा रहा है। अधिकारियों कर्मचारियों को मनमाने हुक्म चलाने, रौब जमाने आम जनता के सम्मान से खेलने का भारतीय संविधान कत्तई इजाजत नहीं देता। गाँव हो या नगर शहर आम जनमानस की पीड़ा सुनकर आत्मा व्यथित हो जाती है। एक साधारण से कार्य के लिए जनता को अधिकारियों कर्मचारियों कार्यालयों के चक्कर काट काटकर थक जाना पड़ता है। अंतत: अपने हक के लिए भी घूस देकर हाँथ पाँव जोड़कर समझौता करना पड़ता है। कार्यालय में बैठे लोगों का व्यवहार किसी राजा से कम नहीं होता। जनता उनके आगे विवश लाचार नौकर जैसे गिड़गिड़ाने को मजबूर रहती है जिस प्रकार बड़ी तेजी से अधिकारियों कर्मचारियों नेताओं का व्यवहार जनता के प्रति दुव्र्यवहार रूप में बदल रहा यह भारतीय संविधान और आजादी की अवमानना है। जनता अपने अधिकारों से वाकिफ नहीं होती। जनता को अपने संवैधानिक अधिकार सम्मान एवं दूसरे नागरिकों के प्रति कर्तव्य को लेकर आत्मिक रूप से जागरूक होना होगा
Related Articles
चन्दौली। समस्याओं को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
Post Views: 556 सकलडीहा। बलुआ थाने की मटियरा गांव के दलित बस्ती की दर्जनों महिला सोमवार को अपनी समस्या को लेकर तहसील मुख्यालय जनता दर्शन में पहुंची थी। लेकिन अधिकारी के नही होने पर आक्रोशित महिलाओं ने गांव के एक दबंग व्यक्ति द्वारा उत्पीडऩ का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी से दबंग व्यक्ति […]
चंदौली। चोरी के वाहनों के साथ पांच चोर गिरफ्तार
Post Views: 548 चंदौली। वाहन चोरी की लगातार हो रही वारदातों को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने सर्विलांस व मुखबिर खास से मिली सूचनाओं के आधार पर पड़ाव क्षेत्र के करवत से चोरी की स्कार्पियों समेत कुल तीन वाहनों के साथ पांच शातिर चोरों को धर.दबोचा। उक्त मामले का एसपी अंकुर अग्रवाल ने सोमवार […]
चंदौली। भगवान बुद्घ ने विश्व को दिया शांति का संदेश
Post Views: 278 इलिया। भगवान बुद्ध के बताए गए रास्ते से सनातन धर्म का गहरा लगाव है। इस देश की धरती भारत भूमि ने महात्मा बुद्ध जैसे संत को पैदा किया। जिन्होंने पूरे विश्व को शांति का संदेश दिया। आज हमें उनके विचारों को अपनाने की जरूरत है। यह बातें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री […]