चहनियां। टांडा कैथी पीपा पुल का उद्घाटन बुधवार को केन्द्रीय मंत्री डा0 महेन्द्र नाथ पांडेय ने नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्ऱेंसिंग द्वारा किया। साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए संकल्प व्यक्त किया। लम्बे समय से क्षेत्र वासियों की मांग पर केन्द्रीय मंत्री डा0 महेन्द्र नाथ पांडेय ने टांडा से कैथी तक गंगा नदी पार करके आने जाने के लिए पीपा पुल बनवाने की घोषणा किया था। जिसे आज महाशिवरात्रि पर कैथी स्थित मारकण्डेय महादेव मंदिर में लगने वाले मेले को देखते हुए तेज गति से कार्य कराते हुए आम जनता के लिए खोल दिया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में जिलाधिकारी संजीव सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा अभिमन्यु सिंह,सकलडीहा भाजपा प्रभारी सूर्यमुनी तिवारी ने मां गंगा की पूजा अर्चना किया और फीता काटकर पुल आम आदमी के उपयोग को समर्पित किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री डा0 महेन्द्र नाथ पांडेय ने वीडियो कॉन्फ्ऱेंसिंग से उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस पुल के बन जाने के बाद बाबा का दर्शन पूजन करने में क्षेत्र वासियों को आसान हो जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकिशोर सिंह, सर्वेश कुश्वाहा, वाराणसी विकास प्राधिकरण के सदस्य अम्बरीष सिंह भोला, जितेन्द्र पांडेय, अनिल सिंह, रामकिशुन सिंह, आशीष सिंह रघुवंशी, अतुल सिंह रघुवंशी, अमित सिंह सोनू, चन्दन जायसवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली। विकास को आधार बनाकर जीतेंगे पंचायत चुनाव:बाबूराम
Post Views: 470 सकलडीहा। स्थानीय कस्बा स्थित भाजपा नेता सत्यप्रकाश गुप्त और प्रेमचंद पांडेय के आवास पर भाजपा पंचायत चुनाव काशी क्षेत्र प्रभारी व राज्यमंत्री बाबूराम निषाद मंगलवार कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। इस दौरान पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी उम्मीदवारों को जिताने का अपील किया। वहीं क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों को पार्टी उम्मीदवार […]
हम स्वदेशी टीका उत्पादन को दे रहे हैं प्रोत्साहन-मोदी
Post Views: 772 वैश्विक भारतीय वैज्ञानिक शिखर सम्मेलनका उद्घाटन नयी दिल्ली (आससे.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर वैश्विक भारतीय वैज्ञानिक (वैभव) शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने विज्ञान, अनुसंधान और शोध को बढ़ावा देने के लिए कई […]
White House में होगी 19वीं शादी, जो बाइडन की पोती नाओमी मंगेतर पीटर नील संग रचाएंगी ब्याह
Post Views: 254 वाशिंगटन, राष्ट्रपति जो बाइडेन की पोती नाओमी बाइडेन और उनके मंगेतर पीटर नील की शनिवार को शादी होने वाली है जो व्हाइट हाउस के इतिहास में 19वीं शादी होगी। यह राष्ट्रपति की पोती के साथ दुल्हन के रूप में पहली व्हाइट हाउस शादी भी है। व्हाइट हाउस का साउथ पोर्टिको जो एक […]