सकलडीहा। ब्लॉक प्रमुखी के चुनाव को लेकर चुनाव आयोग व जिला प्रशासन गंभीर है। शुक्रवार को नाम वापसी के बाद चुनाव की तैयारी को लेकर ऑब्जर्वर रवि रंजन नगर आयुक्त प्रयागराज ने सकलडीहा ब्लॉक में पहुंचकर चुनाव के बाबत जानकारी लिया। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल के तहत चुनाव कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही पोलिंग बूथ के अंदर ब्लॉक का कोई भी कर्मचारी के अंदर नही होने का निर्देश दिया। ब्लॉक प्रमुख की चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है। चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दिया गया है। चुनाव प्रेक्षक रवि रंजन ब्लॉक में पहुंचकर मतदान के बाबत जानकारी लिया। इस दौरान मतदाताओं को गोला के अंदर खड़ा कराने व मतदान के दौरान सीसी कैमरा व छाया देने को निर्देशित किया। इसके अलावा पोलिंग बूथ के अंदर ब्लॉक का कोई भी कर्मचारी की ड्यूटी नही होने को बताया। कुल मतदाताओं के बारे में जानकारी लिया। मतदान के बाद मतगणना व परिणाम घोषणा होने तक पुलिस फोर्स और अधिकारियों को पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व प्रभारी बीडीओ राम्या आर लॉजिंग आफिसर जेके सिंह, एडीओ पंचातय बजरंगी पांडेय, विजय शंकर सहित अन्य मौजूद रहे।
Related Articles
चन्दौली। एसडीएम ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण
Post Views: 342 सकलडीहा। शासन की ओर से शनिवार और रविवार को प्रारंभिक अहर्ता पेट की परीक्षा होगा। जिलाधिकारी ईशा दुहन के निर्देश पर एसडीएम मनोज पाठक और सीओ राजेश कुमार परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर व्यवस्था के बारे में जानकारी लिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किये जाने का निर्देश दिया। […]
चंदौली। सपा से तेजनारायण होंगे जिपंअ प्रत्याशी
Post Views: 461 मुगलसराय। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तेज नारायण सिंह यादव को समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। उक्त जानकारी नगर स्थित कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान सपा जिलध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने दी। जिलाध्यक्ष […]
चंदौली।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष का किया स्वागत
Post Views: 741 मुगलसराय। क्षेत्र के ग्राम सभा सतपोखरी दुलहीपुर में रविवार को नवनियुक्त भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी क्षेत्र अब्दुल कलाम अंसारी के प्रथम आगमन पर भाजपा अल्पसंख्यक पदाधिकायों एवं कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह माला फूल व गगनभेदी नारों से स्वागत किया। स्वागत सम्मान समारोह जाने से पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पड़ाव स्थित […]