चंदौली। निराश्रित स्थायी गोवंश आश्रय स्थल कठौरी का जिलाधिकारी संजीव सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने गोवंशों की बेहतर ढंग से देख-रेख किए जाने के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया। मौके पर सभी पशुओं को स्वस्थ पाया गया। साथ ही चिकित्सक को निर्देशित कर कहा कि नियमित भ्रमण कर देख रेख सुनिश्चित रखा जाय। इसके अलावा पशुओं को भूसा, चुनी, चोकर व हरा चारा के पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने उपपशु चिकित्साधिकारी से गोवंश को दी जाने वाली दवाइयों की जानकारी ली तथा दवाओं की उपलब्धता के बारे में पूछा। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र में निराश्रित छुट्टा पशुओं की जानकारी मिले तो तत्काल उसे पशु आश्रय स्थल में लाया जाए। प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं हेतु बनने वाले एमडीएम हेतु प्रस्तावित गोबर्धन प्लांट गैस का जिलाधिकारी द्वारा जायजा लिया गया। निर्देशित करते हुए कहा कि समय सीमा एवं गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य को पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के अंत में आश्रयस्थल पर नीम के पेड़ का पौधरोपण किया। साथ ही निर्देशित किया कि ट्री गार्ड लगाकर पेड़ की नियमित देख रेख सुनिश्चित करें। इस दौरान एसडीएम अविनाश कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० वाईके राय, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी उपस्थित थे।
Related Articles
चंदौली।अभिमान रुपी धनुष टूटने पर ही मिलती है शांति
Post Views: 550 चहनियां। मारुफपुर में चल रहे सात दिवसीय संगीत मय श्री राम कथा के छठें दिन बुधवार को कथा सुनाते हुए पूज्य शशिकांत जी महाराज ने कहा कि राम जी ने धनुष को उठा के तोड़ दिया और जानकी जी ने श्री राम जी को जयमाल पहनाया। धनुष अभिमान का प्रतीक है। सीता […]
चंदौली।नहरों में पानी छोड़े जाने को लेकर प्रदर्शन
Post Views: 378 चहनियां। क्षेत्र के नहरों में अधिक झाड झंखाड पटा है और पानी नदारद है। जिससे धान की रोपाई बाधित हो रही है। इन सभी समस्याओं से आजिज आकर सराय गांव के दर्जनों किसानों ने सराय नहर के पास प्रदर्शन कर सिंचाई विभाग को चेतावनी दी है कि नहरो की साफ सफाई कर […]
चंदौली।सपा नेता के पहल पर लगा जाब कार्ड कैम्प
Post Views: 536 धानापुर। क्षेत्र के सिद्धपीठ धाम पर सपा नेता जिलापंचायत सदस्य अंजनी सिंह के नेतृत्व में मनरेगा जाबकार्ड कैंप का सफल आयोजन हुआ जिसमें गाँव के अनुसूचित पिछड़े जरूरतमंद लोगों ने कैंप का लाभ लिया। कैंप के माध्यम से अंजनी सिंह ने मनरेगा जाब कार्ड सहित श्रम विभाग के रजिस्ट्रेशन दिव्यांग विधवा वृद्धा […]