चंदौली

चंदौली। पात्र एवं जरुरतमंदों की मदद करना पुनीत कार्य


चंदौली। पीडि़त कल्याण सेवा संस्था की ओर से सोमवार को नगर के एक लान वाटिका में कंबल वितरण किया गया। इसमें 100 गरीब व बेसहारा को कंबल वितरित किया गया। इस दौरान भाजपा नेता प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राणा प्रताप सिंह ने कहा कि इस भीषण ठंड में शत.प्रतिशत जरूरतमंद पात्रों का चयन कर उन्हें कंबल वितरण करना महान पुनीत कार्य है। भविष्य में संस्था द्वारा आयोजित किसी भी कार्यक्रम को अपना सहयोग समर्थन प्रदान करने का वादा करता हूं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों को अंगवस्त्र व पुष्पहार से सम्मानित किया गया। इस दौरान देवेंद्र प्रताप सिंह, पंकज मिश्रा, राजू पांडेय, मनीष मिश्रा, डा विवेक सिंह, जगत प्रसाद अग्रहरी, दिनेश तिवारी, दिलीप दुबे, अलख तिवारी, राहुल तिवारी, गुड्डू तिवारी, शैलेंद्र वर्मा, राजेश तिवारी, अशोक जायसवाल, अभय सिंह, अभिषेक जायसवाल, पंकज ओझा, उपेंद्र पांडेय, धीरज श्रीवास्तव, वीरेंद्र तिवारी, सपूर्णनानंद तिवारी लोगों ने संबोधित किया। अध्यक्षता सत्यमूर्ति ओझा तथा संचालन डा० शशिकांत मिश्रा किया।