सकलडीहा। क्षेत्र के बठ्ठी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओ ने राममंदिर आंदोलन के नायक व पूर्व सीएम कल्याण सिंह के तैल चित्र पर श्रध्दा सुमन और सामूहिक मौन रखके श्रध्दांजलि दिया। इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि कल्याण सिंह जी का जाना एक युग के अंत के समान है। उन्होंने नायक व योद्घा के रूप में अपना जीवन बिताया। कल्याण सिंह जी श्रीराम मंदिर आंदोलन के नींव थे। इनका सारा जीवन राष्ट्र, हिंदुत्व एवं प्रभु के आदर्शों के लिए समर्पित था। देश उनके योगदान को कभी भूला नही सकता है। कहा कि संघर्ष से उन्होंने पार्टी में स्थापित होकर कार्यकर्ताओं के बीच जगह बनायी। सूर्यमुनि तिवारी ने इस अवसर पर आपसी संद्भावना स्थापित करने के साथ ही देश हित में कार्य करने के लिए आहृवान किया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, मुसाफिर प्रजापति, सतीश तिवारी, रामप्रताप सिंह, रंजय पाण्डेय, वीरेंद्र सिंह, देवेंद्र पाण्डेय, कमला पाण्डेय, विजय गुप्ता, शैलेन्द्र पाण्डेय उपस्थित रहे ।
Related Articles
३१ महिला रेलकर्मियों को किया गया पुरस्कृत
Post Views: 526 मुगलसराय। पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती भारती शर्मा द्वारा आगामी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आलोक में पांचों मंडल, मुख्यालय तथा निर्माण संगठन में कार्यरत 31 उत्कृष्ट महिला रेल कर्मचारियों को वर्ष 2022-23 के लिए पुरस्कृत किया गया। उन सभी पुरस्कृत कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया एवं उनके […]
चंदौली। सड़क में गड्ढे या गड्ढे में सड़क कहना मुश्किल
Post Views: 470 पड़ाव। सरकार चाहे कितना भी सड़कों के गड्ढा मुक्त होने का दावा करे, लेकिन पड़ाव क्षेत्र की कई प्रमुख सड़कें ऐसी हैं जो बेहद खस्ताहाल हैं। ये सड़कें शासन के दावों की पोल खोल रही हैं। खास बात तो यह है कि गड्ढों में तब्दील हो चुकीं इन सड़कों के निर्माण के […]
चन्दौली।कार्यकर्ता संगठन का रीढ़: मीना चौबे
Post Views: 422 सकलडीहा। स्थानीय कस्बा स्थित बीजेपी बूथ संगठन प्रभारी राजेश पासवान के घर सुबे की मंत्री व जनपद की प्रभारी मीना चौबे शुक्रवार को पहुंच कर उनके परिजनों से भेंट कर हालचाल लिया। बूथ प्रभारी के परिजन अपने बीच में प्रदेश सरकार की मंत्री को पाकर भाव विभोर हो गये। वहीं मंत्री ने […]