चंदौली। सैयदराजा के पूर्व विधायक व सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू को पुलिस कभी भी जेल भेज सकती है। विदित हो कि पिछले दिनों महुंजी में भूत प्रेत के चक्कर में चक्कजाम कर धरना प्रदर्शन किया था। इस मामले में मंगलवार को सैयदराजा स्थित विधायक आवास पर पुलिस पहुंचकर उन्हें नोटिस तमिल करा दिया। पूर्व विधायक के अलावा महूजी प्रधान समेत 50 अन्य लोगों के खिलाफ नामजद व 200 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की मानें तो महुंजी के पूर्व प्रधान उमाशंकर सिंह, वर्तमान प्रधान अनुसुइया पत्नी सेचू बिंद जो बीमारी का इलाज कराने जमानियां स्थित किसी अस्पताल में 25 जून को भर्ती थी। आरोप है कि पूर्व प्रधान द्वारा भेंट किए गए सामानो को लेकर अफवाह फैलाकर पूर्व प्रधान के विरूद्ध पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू समेत 200 से 250 लोगों को अपने प्रतिनिधित्व में सार्वजनिक सड़क पर जाम लगा दिया। इस बावत पूर्व बिधायक व सपा राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू का कहना है कि मेरे द्वारा सेना भर्ती के मामले में सेना के अधिकारियों से मिलकर युवाओं की भर्ती की तैयारी की जा रही थी। जिसको सत्ता पक्ष के लोगों द्वारा देखा नहीं गया। इसके कारण यह भर्ती के कार्य को रोकने के लिए पुलिस के जरिए नोटिस भेजकर हमें मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं।
Related Articles
चंदौली। रक्षामंत्री से किसानों के हित को लेकर मिले सनोज
Post Views: 420 चंदौली। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि किसानों की हर समस्या के निदान के लिये भारतीय जनता पार्टी कटिबद्घ है। कहा कि चंदौली कृषि प्रधान जनपद है। यहां के किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए सरकार के हर योजना का लाभ मिले इसका प्रयास किया जा रहा […]
चंदौली। सीएचसी को केन्द्रीय मंत्री ने लिया गोद
Post Views: 365 सकलडीहा। केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री व चंदौली सांसद डा० महेन्द्रनाथ पांडेय ने सकलडीहा सीएचसी को गोंद लिया है। इसकी जानकारी होने पर भाजपाजनों में हर्ष है। गुरूवार को भाजपाईयों ने सीएचसी पहुंचकर सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी लिया। इस दौरान कोरोना मरीज और प्रसव पीडि़ताओं को विशेष प्रकार सुविधा दिलाने की […]
चंदौली।मछुआरा समाज के कल्याण के लिए सरकार कर रही काम
Post Views: 356 चंदौली। सूबे के कैबिनेट मंत्री मत्स्य डा० संजय निषाद शुक्रवार को जनपद दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने एक पैलेस में स्वागत एवं सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया और पार्टी कार्यकर्ताओं के मेहनत व उनके समर्पण को सराहा। साथ ही अपने समाज के वोट को एकत्रित व एकजुट करने […]