इलिया। भगवान बुद्ध के बताए गए रास्ते से सनातन धर्म का गहरा लगाव है। इस देश की धरती भारत भूमि ने महात्मा बुद्ध जैसे संत को पैदा किया। जिन्होंने पूरे विश्व को शांति का संदेश दिया। आज हमें उनके विचारों को अपनाने की जरूरत है। यह बातें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल राजभर ने व्यक्त करते हुए कही। वह घुुरहूपुर में बुधवार को बौद्ध महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। कहा कि मानव जीवन में सोहबत और संगति का बड़ा प्रभाव होता है। सोहबत और संगति अच्छे हो तो विचार अच्छे होंगे। विश्व के 34 देशों ने भगवान बुद्ध के विचारों को अपनाया है। हम सबको भी उनके विचारों को अपनाकर जीवन को सार्थक बनाने की जरूरत है। विधायक कैलाश खरवार ने कहा कि भगवान बुद्ध ने हिंसा का रास्ता छोड़कर सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का जो सिद्धांत बताया है। उसको आत्मसात कर समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर किया जा सकता है। महोत्सव के दौरान जिला पंचायत सदस्य दशरथ सोनकर ने जिला पंचायत निधि से बौद्ध स्थल घुुरहूपुर में 12 लाख देकर टीन सीट और लाइट की व्यवस्था लगाकर विकसित किए जाने का घोषणा किया। इस दौरान पूर्व सांसद छोटे लाल खरवार, दशरथ सोनकर, श्याम जी सिंह, सुरेंद्र द्विवेदी, भंते धम्म प्रकाश, भंते आनंद, डॉ बुद्ध प्रताप मौर्य, सोहनलाल चौहान, सरिता मौर्या, दिव्या जायसवाल महेंद्र राजभर, लालजी मौर्य, मोती राजभर आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली।त्रिस्तरीय चुनाव: विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल
Post Views: 391 चंदौली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आर्थिक रूप से मजबूत विभिन्न पदों के लिए भाग आजमा रहे प्रत्याशी अपने क्षमता के अनुसार मतदाताओं को अपने पक्ष में रिझाने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं वहीं चुनाव में ऐसे प्रत्याशी भी भाग आजमा रहे हैं जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं […]
चंदौली।सूर्यमुनि का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Post Views: 375 सकलडीहा। आगामी विधान सभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की रविवार को सूची जारी की। जिसमे सकलडीहा विधान सभा से सूर्यमुनी तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया है। सूर्यमुनी तिवारी को प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओ व समर्थकों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। वही भाजपा प्रत्याशी ने इसके लिए […]
चंदौली।निष्पक्ष, भयमुक्त चुनाव कराना अधिकारियों का दायित्व:डीएम
Post Views: 313 चंदौली। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण नवीन मंडी स्थल पर जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता व मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त सम्पन्न कराना मतदान अधिकारी का दायित्व बनता है। निर्वाचन का कार्य बेहद जिम्मदारी, […]