चंदौली। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि सांसद चंदौली व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार डॉक्टर महेंद्रनाथ पाण्डेय के प्रयास से उत्तर प्रदेश की सबसे अच्छी व मंहगी सड़क सकलडीहा विधानसभा में बनने जा रही है। उक्त सड़क चंदौली से सैदपुर है। जिस पर लगभग 397 करोड रूपए से कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। इसी तरह दीनदयाल नगर से चहनियां तक सड़क मार्ग के लिए लगभग 73 करोड़ की धनराशि स्वीकृत का संकल्प लिया है। उन्होंने आगे कहा कि कचमन व भोजापुर में रेलवे ओवरब्रिज सहित अन्य विकास कार्यो के लिए माननीय मंत्री जी द्वारा 8 जनवरी को जनपद मुख्यालय पर लोक निर्माण विभाग द्वारा आयोजित लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में सर्वाधिक सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में लोकार्पण व शिलान्यास का कार्य पूर्ण हुआ। मंत्री जी के प्रयास से सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे है। इसके लिए क्षेत्र के आम जनमानस द्वारा सांसद व मंत्री जी को बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इन सभी कार्यों को करके सांसद डॉ महेंद्रनाथ पाण्डेय ने विकासपुरुष की परिभाषा को परिभाषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि डा० महेन्द्रनाथ पांडेय जनपद व प्रदेश के विकास के लिए दिनरात प्रत्यनशील है।
Related Articles
चंदौली। आवास लाभार्थियों को प्रशासन ने सौंपी चाभी
Post Views: 302 चंदौली। जनपद के समस्त विकास खंड पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को आवास स्वीकृति, प्रथम किस्त की धनराशि का डिजिटल अंतरण एवं पूर्ण आवासों के गृह प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान सभी ब्लाक मुख्यालय सभागार में लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम व ग्राम विकास […]
चन्दौली। दिल्ली की टीम ने बलुआ घाट का किया निरीक्षण
Post Views: 335 चहनियां। जीवन धारा नमामि गंगे दिल्ली की टीम बुधवार को बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा घाट पहुँच कर गंगा स्वच्छता अभियान के तहत गंगा को सफाई अभियान का निरीक्षण किया। वही गांव की गंदगी गंगा में नाले के रूप मे जा रही है जिसको लेकर एडीओ पंचायत को कड़ी फटकार लगायी। उपस्थित […]
चंदौली। वृक्ष लगाने से ही आयेगी खुशहाली
Post Views: 399 पड़ाव। सदियों सनातन से ऋषि-मुनियों और संतों ने अपनी दिनचर्या में प्रकृति के साथ जीवन जीने और प्रकृति के साथ चलने मे ही ईश्वर का स्वरूप माना है। वृक्ष शुरू से ही मनुष्य के साथ-साथ जीव जंतुओं के लिए लाभकारी रहा है। जबकि वृक्ष को भी देवता स्वरूप माना गया है। आप […]