पड़ाव। सदियों सनातन से ऋषि-मुनियों और संतों ने अपनी दिनचर्या में प्रकृति के साथ जीवन जीने और प्रकृति के साथ चलने मे ही ईश्वर का स्वरूप माना है। वृक्ष शुरू से ही मनुष्य के साथ-साथ जीव जंतुओं के लिए लाभकारी रहा है। जबकि वृक्ष को भी देवता स्वरूप माना गया है। आप जितना भी इनकी सेवा करेंगे उतना ही संसार का भला होगा। वृक्ष से ही जल स्रोत छाया और ऑक्सीजन भरपूर मात्रा में मिलता है। सदियों से ही ऋषि मुनि वृक्षों से भरा पड़ा घने जंगलों में ही तपस्या करते थे। अर्थात ध्यान मग्न होते थे। ध्यान करते समय भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है जो अधिक मात्रा में वृक्षों के रहने पर ही संभव होगा। आज के दौर में विकास तो हो रहा है लेकिन अंधाधुन पेड़ों की कटाई की वजह से विश्व कई परेशानियों से जूझ रहा है। अभी हाल ही में कोरोना संबंधित महामारी में काफी ऑक्सीजन की मारामारी हुई थी। उक्त बातें डोमरी स्थित गुरुधाम आश्रम आंजनेय मंदिर के प्रांगण में सद विप्रो द्वारा रखे गये वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान स्वामी कृष्णानंद जी महाराज ने कही। गौरतलब हो कि डोमरी क्षेत्र में गंगा तट पर स्थित दर्जनों आश्रमों में सबसे ज्यादा गुरुधाम आश्रम आंजनेय मंदिर के प्रांगण में हरियाली और पेड़ पौधा देखने को मिलता है क्योंकि सद् विप्र समाज के प्रणेता स्वामी कृष्णानंद महाराज ने अपने सभी अनुयायियों से कह दिया है जितना ही वृक्ष आप लगाओगे उतना ही स्वस्थ और खुशहाल रहोगे।
Related Articles
चंदौली।ऐतिहासिक बहुमत से सत्ता में आ रही सपा:अखिलेश
Post Views: 493 चंदौली। सपा प्रमुख व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पालीटेक्निक कालेज के ग्राउंड पर आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यूपी का चुनाव जनता लड़ रही है। पहले चरण में चुनाव में ही जनता ने सरकार को अपनी वोट के ताकत का ऐहसास करा दिया […]
चंदौली।चकाचौंध के आगे दीयो की रोशनी पड़ रही फीकी
Post Views: 375 चहनियां। दीपावली का महापर्व मात्र 4 दिन शेष रह गया है। घरों की साफ.सफाई रंग रोशन का कार्य दिन-रात युद्ध स्तर पर लोगों द्वारा किया जा रहा है। घरों की सजावट की सामग्री जहां इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों से जुड़ा है वही लोग चाइनीज झालरों के प्रति अपना प्रेम जोड़ रहे हैं फिर भी […]
चंदौली।बाल विद्यालय में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
Post Views: 260 पड़ाव। बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डोमरी के प्रांगण में शुक्रवार अन्तर्विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में वाराणसी के दर्जनों विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की संचालिका डॉ० जयशीला पाण्डेय ने गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त […]