चहनियां। स्थानीय ब्लॉक के बलुआ मंडल में सभी ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह कार्यक्रम शुक्रवार को बलुआ स्थित निजी विद्यालय पर हुआ। इस कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा और सह संयोजक नवनियुक्त चहनियां मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा तथा मुख्य वक्ता के रूप में जयश्याम त्रिपाठी व डॉक्टर के० एन० पांडय रहे। इस कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान माल्यार्पण और अंग वस्त्र देकर किया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता के एन पांडेय ने कहा कि भाजपा सर्वजन के मान सम्मान के लिए कटिबद्ध है। पार्टी की मंशा के अनुरूप ही हम सब समय समय पर पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान करते है क्योंकि इन लोगों के सम्मान में ही हमारा सम्मान भी निहित होता है। सम्पूर्णानन्द संस्कृत महाविद्यालय प्रभुपुर के प्राचार्य जयश्याम त्रिपाठी ने कहा कि हम सबको अपने अपने बूथ को मजबूत करते हुए पार्टी को मजबूत करना होगा साथ ही पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना होगा। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष डॉक्टर संकठा राय ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आनंद सिंह, अभय प्रताप बिट्टू, राजेंद्र श्रीवास्तव, पप्पू राम, मनोज कुमार कुश्वाहा, राजेश कुश्वाहा, हरकेश रायए दीपक यादव, अमरेश मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली।पुलवामा शहादत दिवस पर जवानों को किया याद
Post Views: 396 चहनियां। पुलवामा हमले में वीर गति प्राप्त 40 भारतीय वीर जवानों की शहादत दिवस पर मंगलवार को लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामगढ में श्रद्धाजंली सभा आयोजित कर वीर गति प्राप्त जवानों को पुष्पाजंली अर्पित करते हुए नमन किया गया। इस दौरान कालेज के नवनिर्मित सभागार में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी […]
चंदौली। महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष ने फहराया राष्ट्रध्वज
Post Views: 317 चंदौली। पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन पं०दीन दयाल उपाध्याय मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अनीता पाण्डेय द्वारा यूरोपियन कॉलोनी स्थित किड्स कॉर्नर स्कूल में राष्ट्रध्वज फहराया गया। इस अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं भी उपस्थित थीं। इसके अतिरिक्त पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन पं० दीन दयाल उपाध्याय मंडल […]
चंदौली। ईद मिलादुन्नबी पर विविध कार्यक्रम आयोजित
Post Views: 194 चंदौली। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर लोगों ने सुबह से ही घरों में व मस्जिदों में इबादत शुरु कर दिये। जो रातभर चला। इस दौरान जरुरतमंदों को खाना भी खिलाया गया। उलेमाओं ने कहा कि मोहम्म्द साहब ने कुरान के जरिये पूरे दुनिया को संदेश दिया। […]