मुगलसराय। रेलवे की वीआईपी कालोनी एवं स्टेशन कालोनी के जल निकासी के लिए तत्कालीन रेल प्रशासन द्वारा विधिवत भूमि अधिग्रहण कर नाले का निर्माण कराया गया। जिसका लाभ नगरवासियों को भी मिलता है। जल निकासी में मछली मंडी सहित अन्य फल सब्जी वाले कूड़ा करकट पाट कर अवरुद्घ कर देते हैं। संबंधित अधिकारी व कर्मचारी भी नाले की सफाई कर किसी तरह की कार्यवाही नहीं करते शायद इसी का लाभ उठाते हुए सफाई होने के कुछ दिनों बाद पुन: वही हाल हो जाता है। लोगों का कहना है कि समस्या के निराकरण के लिए रेल प्रशासन व नगर प्रशासन का समन्वय होना जरुरी है। कारण की जल भराव की समस्या दोनों तरफ के लोग प्रति वर्ष बरसात में झेलते हैं। फलस्वरुप सफाई का कोई लाभ नहीं मिल पाता है। बताया जाता है कि रेल प्रशासन द्वारा उपरोक्त कालोनी के जल निकासी के लिए जीटी रोड, सब्जी मंडी होते हुए चतुर्भुजपुर तक नाले का निर्माण कराया गया जिसकी बरसात से पूर्व सफाई भी कराई जाती है। इसका लाभ मात्र दो कालोनियों के साथ इस बीच पडऩे वाले नगर के सभी आवासों को मिलता है। लोगों ने कहा कि स्वच्छता के दौरान कूड़ा करकट अन्यत्र न फेंकने की अपील की जाती है इसके बावजूद लोगों में जागरुकता नहीं आ पा रही है।
Related Articles
चंदौली। डा० महेन्द्र नाथ पांडेय के प्रयास से मिला आपदा राहत राशि
Post Views: 539 सकलडीहा। विधानसभा क्षेत्र के साई गांव निवासी पिता पुत्र रामप्रवेश पाण्डेय व अरविंद पाण्डेय का चकिया थाना क्षेत्र में लगभग 3 महीने पहले सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी। रविवार को चन्दौली के सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय के प्रयास से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से परिवारजनों को […]
चंदौली।शिक्षा समाज का आईना:चेतनारायण
Post Views: 216 चहनियां। बाल्मीकि इंटर कॉलेज बलुआ चंदौली के प्रांगण में शुक्रवार को दोपहर को आयोजित कार्यक्रम में दो दर्जन अवकाश प्राप्त शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य शिक्षक विधायक चेत नारायण सिंह ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया। इस […]
चंदौली। वित्तविहीन शिक्षकों का ध्यान नहीं दे रही सरकार:डा० राजेन्द्र
Post Views: 355 चंदौली। वर्तमान सरकार के वित्तीय वजट में माध्यमिक शिक्षा में सत्तर से अस्सी प्रतिशत की भागीदारी निभाने वाले वित्तविहीन शिक्षकों एवं कर्मचारियों का नाम भी ले नहीं रही। जबकि नारा है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास, हम वित्तविहीन पैंतीस वर्ष से पपीहा की भांति आस लगाए बैठे हैं। उक्त बातें वित्तविहीन […]