चहनियां। क्षेत्र के इटवा गांव में शनिवार को 150 वर्ष पुराने शिव मंदिर भगवान कान्हेश्वर महादेव के मन्दिर का जीर्णोद्धार कर प्राण प्रतिष्ठा किया गया। 11 ब्राह्मणों द्वारा बैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन, प्राण प्रतिष्ठा व भंडारे का आयोजन किया गया। हर हर महादेव के जयकारों से मन्दिर परिसर गुंजायमान हो गया। इटवा गांव में अंग्रेजों के जमाने का 150 वर्ष पुराना शिव मंदिर है। ऐसा मानना है कि सच्चे दिल से मांगने वालों की हर लोगों की मुरादे महादेव पूरी करते है। मन्दिर काफी पुराना हो चुका था। बनवारी पाण्डेय, अरबिंद पाण्डेय के नेतृत्व में ग्रामीणों के सहयोग से मन्दिर का जीर्णोद्धार कर कान्हेश्वर महादेव का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। आचार्य जयप्रकाश तिवारी, मदन पाण्डेय, राजन महाराज सहित 11 ब्राह्मणों द्वारा बैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन एवं प्राण प्रतिष्ठा किया गया। इसके पूर्व प्रात: काल गांव में कान्हेश्वर महादेव को हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए ढोल, नगाड़े, डीजे पर भ्रमण कराया गया। इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा कर महादेव का स्वागत किया । तीन दिन तक चले रुद्राभिषेक के बाद हवन पूजन किया गया । तत्पश्चात ग्रामीणों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर रामाश्रय पाण्डेय, अरबिंद पाण्डेय, पवन पाण्डेय, ज्ञान चंद, मिथिलेश पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, रामाधार मौर्य, मनोज गुप्ता, रविकांत मौर्य, भानु प्रताप सिंह, छोटे लाल गुप्ता, राजेश कन्नौजिया, कौशलेंद्र त्रिपाठी, सुभाष, मोनू आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
Related Articles
अंतिम सफर पर निकले मुलायम सिंह यादव, नेताजी अमर रहे के नारे से गूंजा सैफई, अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू
Post Views: 2,925 समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का उनके पैतृक गांव सैफई (Saifai) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के अंतिम दर्शन के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाजपा सांसद वरुण गांधी और रीता बहुगुणा जोशी, रालोद सांसद जयंत […]
चंदौली।ग्राम प्रधानों को दिया गया आनलाइन प्रशिक्षण
Post Views: 327 धानापुर। पंचायत राज विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत एक दिवसीय उन्मुखी करण योजना प्रशिक्षण कार्य शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से ब्लॉक के सभी 84 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को ऑन लाइन प्रशिक्षित किया गया। जिससे ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी प्रदान […]
चंदौली।कानूनी सहायता के उपलब्धता की दी जानकारी
Post Views: 268 चंदौली। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता के माध्यम से नागरिकों का सशक्तिकरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। मां खण्डवारी विधि कालेज चहनियां में आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव माननीय संदीप कुमार मां खण्डवारी विधि कालेज चहनियां चंदौली के प्राचार्य रवि कुमार श्रीवास्तव, पैनल […]