चहनियां। चहनियां कस्बा में पीडीडीयू नगर मुख्य मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क में बने गढ्ढे में गिट्टी व भस्सी डालने के बजाय मिट्टी डालकर चले गये। जिससे हल्की बारिश के बाद स्थिति नारकीय हो गयी है । आने जाने वाले लोग उसी में फंसकर गिर रहे है। मार्ग पर पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। इसे लेकर लोगो में आक्रोश ब्याप्त है। चहनियां कस्बा में पीडीडीयू नगर मुख्य मार्ग पर विगत कई वर्षों से मार्ग पर गढ्ढा होकर पानी भर गया था। स्थानीय लोगों द्वारा जिलाधिकारी को मौनी अमावस्या के पूर्व सड़क मरम्मत कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिस पर लोक निर्माण विभाग द्वारा मौनी अमावस्या बीतने के बाद रविवार को गढ्ढे में थोड़ी गिट्टी व ज्यादा मात्रा में मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया। जबकि सड़क में गढ्ढे में गिट्टी व भस्सी डालना था। किन्तु विभाग द्वारा मिट्टी डाल देने से स्थिति और नारकीय हो गयी है। आने जाने वाले से लोगो के वाहन उसी में फंस जा रहा है। लोग गिरकर चोटहिल हो रहे है। कस्बा वासियों का कहना है कि विभागीय लोगो द्वारा थोड़ा पैसा बचाने के चक्कर में कोरम पूरा कर दिया गया। मौनी अमावस्या पर लोग नाबदान से भरे गढ्ढे से होकर गुजरे। जब मौनी अमावस्या बीत गया तो मिट्टी डाल कर छोड़ दिये। जो आने जाने वाले लोगो के लिए सिरदर्द बन गया है । जिन लोगो को जानकारी है उनको 500 मीटर के बजाय ढाई किलोमीटर घूम कर जाना पड़ रहा है।
Related Articles
चंदौली।सांसद ने सड़कों के कायाकल्प की दी सौगात
Post Views: 750 चंदौली। केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद चंदौली डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय के पहल पर लोकसभा क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों में कुल 9 सम्पर्क मार्गो के निर्माण हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 5 करोड़ 2 लाख 87 हजार लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस क्रम में पं दीन […]
चंदौली। सेवा संगठन कार्यक्रम के तहत गिनायी सरकार की उपलब्धियां
Post Views: 590 चंदौली। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सेवा संगठन कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को मास्क, सेनेटाइजर आदि का वितरण कर लोगों से केन्द्र सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों को गिनाया। सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार मोदी सरकार के सात साल पूरा होने पर […]
चंदौली:खेल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
Post Views: 255 धीना। जूनियर हाईस्कूल अदसड बरहनी पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बीते दिनों परिषदीय विद्यालयों का जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के सफल प्रतिभागियों को ट्राफी व अभिभावकों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। बीते दिनों ब्लॉक स्तरीय व जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल अदसड के बच्चों […]