चहनियां। जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीपीआरओ रामउदय यादव ने सेवढ़ी, हुदहुदीपुर में अमृत सरोवर पंचायत भवन आदि के साफ सफाई का निरीक्षण किया। अधूरे कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। गांव में हो रहे विकास कार्यों की अधिकारीद्वय ने भूरी भूरी प्रशंसा किया। मुख्यमंत्री के शासनादेश 15 अगस्त अमृत महोत्सव को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीपीआरओ रामउदय यादव, एडीओ पंचायत मनोज श्रीवास्तव, सचिव ज्ञानेंद्र कुमार व आनन्द यादव ने सेवढ़ी हुदहुदीपुर में निर्माण हो रहे महाराणा प्रताप सिंह अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। वही पूर्ण रूप से तैयार पंचायत भवन, चकरोड, साफ सफाई आदि की भी निरीक्षण किया। अमृत सरोवर का कार्य प्रगति देख ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह को शीघ्र कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। गांव में साफ सफाई, पंचायत भवन की रौनक देख प्रधान की भूरी भूरी प्रशंसा किया। ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह का कहना है कि जिलाधिकारी के निर्देशों का जल्द पालन होगा। सरकार द्वारा घर घर पंचायत भवन अमृत सरोवर तालाब पर इस बार तिरंगा फहराने की तैयारी चल रही है।
Related Articles
चंदौली।राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर गोष्ठी का आयोजन
Post Views: 418 मुगलसराय। शिक्षक दिवस सप्ताह के अंतर्गत समाजशास्त्र विभाग द्वारा पं पारसनाथ तिवारी नवीन परिसर में भारतीय ज्ञान परम्परा व राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में सरस्वती वंदना रीमा ने व स्वागत गान वर्तिका, आकांक्षा व प्रियंका ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो […]
चंदौली। विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
Post Views: 300 चंदौली। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं श्रीमान जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्रधिकरण, चन्दौली श्री सुनील कुमार के निर्देशानुसार अपर जनपद न्यायाधीश/ सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली श्री ज्ञानप्रकाश शुक्ल की अध्यक्षता में रविवार को सकलडीहा इंटर कालेज में दिशा स्कीम के अन्र्तगत विधिक साक्षरता एवं विधिक जागरूकता शिविर […]
चंदौली। सरकार के कार्यप्रणाली पर सोचने की जरुरत: गार्गी
Post Views: 641 चंदौली। समाजवादी महिला सभा का कार्यक्रम दरियापुर कबीरपुर, परोरवा चन्दौली में जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमे महिलाओं से सम्बंधित उनके समाज के मुख्यधारा से जोडऩे के संदर्भ विस्तार से चर्चा हुई। तथा महिला सभा में जिला उपाध्यक्ष पद पर नागेश्वरी देवी चौहान को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित […]