सकलडीहा। क्रय केंद्रों पर गेंहू की आवक न होने से प्रशासनिक अमला एक्शन मोड में है। बुधवार डीएम निखिल टीकाराम फुंडे के निर्देश पर एसडीएम मनोज कुमार पाठक तहसील क्षेत्र के विभिन्न आढ़तो पर छापेमारी की।जिसमे सैकड़ो कुन्तल गेंहू डंप पाया गया। एसडीएम ने गेंहू को कब्जे में लेते हुए विपणन प्रभारी को सुपुर्द कर दिया। आपको बता दे कि इस समय विभिन्न सरकारी क्रय केंद्रों पर गेंहू की खरीद चल रही है। परंतु किसान इन केंद्रों पर अपनी उपज बेचने नही जा रहे है। इसके पीछे कारण यह है कि सरकारी मूल्य से ज्यादा भुगतान प्राइवेट एजेंसियां कर रही है। लिहाजा किसान अपनी उपज गांव में ही बिक्री कर दे रहे है। जिससे सरकारी खरीद औंधे मुंह गिर गयी है। आलम यह हो गया है कि जिस विपणन शाखा पर 25 हजार कुन्तल गेंहू खरीद का लक्ष्य है। वहा महज 150 कुन्तल ही खरीद हो पाया है। इस सुस्त खरीद को देखते हुए प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। बुधवार को एसडीएम मनोज पाठक ने इटवा, बहेरी, बरहन व कमलापुर स्थित तीन आढ़तियों के यहा छापा मारा। जिसमें 450 कुन्तल गेंहू जब्त किया गया। इसके साथ ही बीते मंगलवार को चहनियां क्षेत्र में भी अभियान चलाकर 350 कुन्तल गेंहू को कब्जे में लिया गया था। लगातार छापेमारी से आढ़त कारोबारियों में हड़कंप मचा है। इस सम्बंध में एसडीएम मनोज कुमार पाठक ने बताया कि दो दिन में लगभग 800 कुन्तल गेंहू जब्त किया गया है।जब्त गेंहू को विपणन प्रभारी को सुपुर्द कर दिया गया है।
Related Articles
चंदौली। प्रदूषण के रोकथाम के लिए डीएम ने की बैठक
Post Views: 617 चंदौली। चंदासी कोयला मंडी में व्याप्त प्रदूषण के रोकथाम के संबंध में जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। इस दौरान कोयला व्यवसायियों एवं साफ्ट कोक उत्पादन इकाइयों के प्रतिनिधियों, प्रदूषण नियंत्रण विभाग नगर पालिका परिषद दीनदयाल उपाध्याय नगर समेत तमाम विभागों के अफसर मौजूद रहे। डीएम […]
चंदौली। महात्मा गांधी के चिट्टियों को नीलाम करने को विवश परिवार
Post Views: 541 पड़ाव। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्राकृतिक उपचार में ही विश्वास रखते थे उनके निजी वैद्य स्वर्गीय राम नारायण दुबे हुआ करते थे जो वाराणसी जनपद के चौबेपुर मे स्थित प्राकृतिक आयोग आश्रम के सदस्य थे और लोगों का प्राकृतिक उपचार किया करते थे। उन्होंने प्राकृतिक उपचार पर किए गए इलाज पर कई किताबें […]
चंदौली। जन मन विजय अभियान का शुभारम्भ
Post Views: 574 मुगलसराय। जन मन विजय अभियान के तहत रविवार को शकुराबाद में नए वोटर पंजीकरण सपा के जिला उपाध्यक्ष व मुगलसराय के प्रभारी परवेज अहमद जोखू के द्वारा कार्यालय का उद्धघाटन किया गया। इस दौरान युवजन सभा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार झूठ की नींव पर टिकी है जो […]